-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Today Is Vishal Devgans 54th Birthday Name Changed After Appearing In Films Has Been Honored With Padma Shri
विशाल देवगन का 54वां जन्मदिन, फिल्मों में आने के बाद बदला नाम; पद्मश्री से हो चुके हैं सम्मानित
- Written By: संदीप पांडे
अजय देवगन ने 24 फरवरी, 1999 को एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन हिंदू समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल से शादी की थी।

Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) अजय देवगन (Ajay Devgn) का असली नाम विशाल वीरू देवगन (Vishal Veeru Devgan) है। वो आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 2 अप्रैल, 1969 को एक पंजाबी हिंदू सारस्वत-विश्वकर्मा परिवार में हुआ था। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन एक स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन-फिल्म निर्देशक थे और उनकी मां वीना एक फिल्म निर्माता हैं।
अजय देवगन एक एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। अजय देवगन कई पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं। 2016 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया है। अजय देवगन ने साल ‘1991’ में ‘फूल और कांटे’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आए। जिसमें ‘जिगर’, ‘दिलवाले’, ‘दिलजले’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘दीवानगी’, ‘जख्म’, ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’, ‘गोलमाल’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘गोलमाल 3’, ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न’, ‘गोलमाल अगेन’, ‘टोटल धमाल’, ‘रनवे’, ‘तान्हाजी’, ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
अजय देवगन ने 24 फरवरी, 1999 को एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन हिंदू समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल से शादी की थी। कपल दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। उनकी बेटी न्यासा का जन्म 2003 में हुआ था और उनके बेटे युग का जन्म 2010 में हुआ था। अजय देवगन ने 2000 में मुंबई में अपने प्रोडक्शन हाउस ‘अजय देवगन फिल्म्स’ की स्थापना की। 2000 में, ADF के बैनर तले बनी पहली फिल्म ‘राजू चाचा’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल अहम भूमिका में नजर आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल
Dhamaal 4 Trailer: ‘धमाल 4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, खजाने की तलाश में निकली गैंग मजेदार मुसीबतों में फंसी
Gutkha Ad Controversy में फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, उपभोक्ता कोर्ट ने जारी किया नोटिस
Dhamaal 4 का पहला लुक जारी, अजय देवगन-रितेश देशमुख की गैंग लौटी, पोस्टर से गायब दिखे संजय दत्त और असरानी
2008 में, अजय देवगन ने नाटक ‘यू मी और हम’ का सह-निर्माण किया इस फिल्म से उन्होंने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने एक्टर ने काजोल के साथ अपनी अहम भूमिका निभाई थी। अजय देवगन ने तीन अन्य लेखकों के साथ मिलकर इस फिल्म को लिखा था।
अजय देवगन की स्टारर फिल्म ‘भोला’ इन दिनों सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर चल रही हैं। फिल्म रामनवमी के मौके पर 30 मार्च, 2023 को थिएटरों में रिलीज हुई हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा एक्ट्रेस तब्बू, संजय मिश्रा, गजराज राव, दीपक डोबरियाल और अमाला पॉल भी हैं। फिल्म का निर्देशन भी अजय देवगन ने किया है। फिल्म ‘भोला’ का निर्माण अजय देवगन की एफ फिल्म्स, टी-सीरीज फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॉरीयर्स पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है।
बता दें कि फिल्म ‘भोला’ 125 करोड़ के बजट पर बनी है। ये फिल्म तमिल फिल्म ‘कैथी’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। अगर हम बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.40 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। दोनों दिनों के बॉक्स ऑफिस बिजनेस को मिलकर फिल्म ने कुल 18.60 करोड़ रूपये कमाए।
Today is vishal devgans 54th birthday name changed after appearing in films has been honored with padma shri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














