Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RJD समर्थकों के धमकी भरे गीतों से सियासत में मचा बवाल, यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज

Bihar Assembly Elections से पहले RJD समर्थकों के हिंसक गीतों ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल इन गानों में विरोधियों को गोली मारने और घर से उठा लेने जैसी धमकियां दी जा रही हैं।

  • By सोनाली झा
Updated On: Oct 25, 2025 | 10:26 AM

RJD समर्थकों के धमकी भरे गीतों से सियासत में मचा बवाल

Follow Us
Close
Follow Us:

RJD Supporters Spark Political Uproar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल में गरमी बढ़ गई है, लेकिन इस बार चुनावी जोश के बीच धमकी और हिंसा भरे गीतों ने भी चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इन दिनों राजद समर्थक गायक खुलेआम ऐसे गाने गा रहे हैं, जिनमें राजनीतिक विरोधियों को धमकाने, गोली मारने और घर से उठा लेने जैसी बातें की जा रही हैं। इनमें सबसे चर्चित गाना है राजद उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का, जिसे यूट्यूब पर 2.8 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इन गानों के बोल सीधे तौर पर हिंसा और जातीय उकसावे से भरे हुए हैं। उदाहरण के तौर पर एक गाने में कहा गया है कि भइया के आबे दे सत्ता रे, कट्टा सटा के उठा लेबऊ घरा से रे, यादव के नाम से ना केस लेतउ थाना। यह गाना न केवल धमकी देता है बल्कि एक विशेष जाति के प्रभुत्व का भी दावा करता है। 13 दिन पहले यूट्यूब पर अपलोड हुए गांधी लाल यादव के गाने भइया के आबे दे सत्ता रे को खबर लिखे जाने तक 37 हजार व्यूज मिल चुके हैं।

RJD समर्थकों ने जंगलराज की आहट का गाना लांच किया है। “भैया के आवे दे सत्ता में, उठा लेब सटा के कट्टा घरा से रे।” गायक : गांधी लाल यादव
लेखक: सौरभ शराबी यादव
संगीत : राहुल यादव pic.twitter.com/lytxnFoZDg
— Prashant Umrao (@ippatel) October 24, 2025

महेश हलचल का गाना

वहीं महेश हलचल का गाना लालूजी के लालटेन तेजस्वी जी के तेल तो और आगे निकल चुका है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जैसे नेताओं को खुलेआम धमकियां दी गई हैं। गाने के बोल हैं कि मार देबौ माचिस, हेलिकॉप्टर जर जैतो रे, धुआं-धुआं हो जैतो रे। इस वीडियो को 2.4 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।

समर्थक हरे गमछे में किया फायरिंग

इन गानों के वीडियो में गायक और उनके समर्थक हरे गमछे में राइफल उठाकर फायरिंग करते दिख रहे हैं। गानों का मकसद केवल मनोरंजन नहीं बल्कि राजद की जीत के बाद ‘शक्ति प्रदर्शन’ का संदेश देना है। यूट्यूब पर ऐसे दर्जनों गाने वायरल हैं जिनमें जातीय और हिंसक भाषा का खुला इस्तेमाल हो रहा है। टुनटुन यादव के गाने ‘पावर होला खाली ई अहीर में’ की पंक्तियां, सिक्सर का मारब छाती में, खाली ई पावर बा यादव जाती में, सीधे तौर पर नफरत फैलाने वाली हैं।

ये भी पढ़ें- अनुपमा ख्याति को भेजेगी पागलखाने, तोषु करेगा राजा पर हमला, शाह हाउस में मचेगा बवाल

पीएम मोदी ने जताई नाराजगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर में चुनावी रैली के दौरान इन गानों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस का यह ‘लठबंधन अभी से छर्रा, कट्टा और दुनाली की भाषा बोल रहा है। ये लोग घर से उठाने की धमकियां दे रहे हैं। यही इनका जंगलराज का असली चेहरा है। पीएम ने जनता से अपील की कि “बदनियती वाले लठबंधन” को हराकर राज्य में कानून और शांति की सरकार बनाए रखें।

Rjd supporters threatening songs spark political uproar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2025 | 10:26 AM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bollywood News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

Anupama Spoiler: अनुपमा ख्याति को भेजेगी पागलखाने, तोषु करेगा राजा पर हमला, शाह हाउस में मचेगा बवाल

2

‘पिता ने मुस्लिम CM के लिए पार्टी कुर्बान कर दी, फिर भी…’, चिराग पासवान ने RJD का अतीत याद दिलाया

3

KSBKBT 2 Upcoming Update: मिहिर करेगा नॉयना के माथे पर किस, टूटेगा तुलसी का भरोसा

4

थामा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, चौथे दिन वरुण धवन की फिल्म को पीछे छोड़ने से बस कुछ कदम दूर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.