‘पिता ने मुस्लिम CM के लिए पार्टी कुर्बान कर दी, फिर भी…’, चिराग पासवान ने RJD का अतीत याद दिलाया
Bihar Election में महागठबंधन की तरफ CM व डिप्टी सीएम के चेहरे घोषित होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। इस पर चिराग पासवान ने RJD पर निशाना साधते हुए मुस्लिमों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
- Written By: सौरभ शर्मा
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (फोटो- सोशल मीडिया)
Chirag Paswan Remark on Muslims: बिहार में डिप्टी सीएम चेहरे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मुस्लिम भागीदारी की मांग उठ रही है। इस बहस के बीच, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुसलमानों को अपने पिता रामविलास पासवान के 2005 के एक बड़े फैसले की याद दिलाई है।
महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के नाम के ऐलान के साथ ही मुस्लिम समुदाय की तरफ से अपनी हिस्सेदारी की मांग उठने लगी है। कई मुस्लिमों ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की आलोचना भी की है। उन्होंने अपनी जनसंख्या का हवाला देते हुए नाराजगी जताई है। इसी सियासी बहस के बीच लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है।
‘पिता ने पार्टी कुर्बान की, तब भी साथ नहीं दिया’
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा पर अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, “2005 में मेरे नेता मेरे पिता स्व. रामविलास पासवान जी ने मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी पार्टी तक कुर्बान कर दी थी। तब भी आपने उनका साथ नहीं दिया।” चिराग ने राजद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद 2005 में भी मुस्लिम मुख्यमंत्री के लिए तैयार नहीं था और आज 2025 में भी न तो मुस्लिम मुख्यमंत्री देने को तैयार है, न ही उपमुख्यमंत्री।
सम्बंधित ख़बरें
11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
‘बंधुआ वोट बैंक बनकर सम्मान कैसे मिलेगा?’
चिराग पासवान ने मुस्लिम समुदाय से सवाल करते हुए कहा, “अगर आप बंधुआ वोट बैंक बनकर रहेंगे, तो सम्मान और भागीदारी कैसे मिलेगी?” इससे पहले पटना में पत्रकारों से बात करते हुए भी चिराग ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि गठबंधन यादवों (आबादी करीब 13%) और सहनी समाज (आबादी लगभग 2%) के नाम पर राजनीति कर रहा है, लेकिन 18 फीसदी आबादी वाले मुसलमानों की बात वह केवल वोट के समय करता है।
यह भी पढ़ें: छठ महापर्व पर डबल खुशखबरी! CM रेखा ने किया सरकारी छुट्टी का ऐलान; रेलवे की इस पहल ने जीता सबका दिल
उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों की नीयत मुसलमानों को असली प्रतिनिधित्व देने की कभी नहीं रही, वे सिर्फ डराकर और भावनात्मक मुद्दों पर भड़का कर वोट लेना जानते हैं। बता दें इस समय बिहार चुनाव में वोट बैंक को साधने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां बिहार में जान फूंक रही है।
