चहल संग लिंकअप के बीच महवश ने शेयर किया मजेदार पोस्ट, बोलीं- दूल्हा भाग गया…
RJ Mahvash share funny Post: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और आरजे महवश का नाम इन दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग जोड़ा जा रहा है। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट्स और लंदन ट्रिप को लेकर डेटिंग की अफवाहें हैं।
- Written By: सोनाली झा
चहल संग लिंकअप के बीच महवश ने शेयर किया मजेदार पोस्ट
RJ Mahvash funny Post: सोशल मीडिया स्टार और आरजे महवश को लेकर इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म है। वजह है उनका नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जुड़ना। बीते कुछ समय से दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरें तैर रही हैं। कभी लंदन की ट्रिप, तो कभी एक जैसे पोस्ट्स ऐसे कई इशारे मिल चुके हैं कि इन दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। लेकिन अब शादी की अफवाहों ने सारी हदें पार कर दी हैं।
हाल ही में एक न्यूज चैनल ने दावा किया कि महवश की शादी 31 जून को होने जा रही है। इसी खबर पर महवश ने अपने ही अंदाज में मजेदार रिएक्शन दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर व्हाइट गाउन में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि कुछ न्यूज चैनल ने दावा किया कि 31 जून को मेरी शादी है। ये फोटोज उसी की हैं… बस दूल्हा भाग गया। कोई मुझसे शादी करेगा?
महवश का मजाकिया कैप्शन
इस मजाकिया कैप्शन के साथ महवश ने हंसने वाले इमोजी भी लगाए, जिससे साफ हो गया कि उन्होंने शादी की खबरों को हल्के फुल्के अंदाज में नकार दिया है। पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स दोनों ने खूब प्रतिक्रिया दी। फलक नाज ने कमेंट किया कि गॉर्जियस। वहीं आरजे करिश्मा ने लिखा कि सुंदरी। एक यूजर ने चुटकी ली कि 31 जून होती है क्या? तो किसी ने लिखा कि दुनिया के बेस्ट फोटोग्राफर युजी भाई।
सम्बंधित ख़बरें
जब अक्षय कुमार के खतरनाक प्रैंक से घबरा गई थीं करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की कर दी थी तैयारी
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…
शादी के दो साल पूरे होने पर रोमांटिक हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
यूजर्स का रिएक्शन
एक यूजर के सवाल कि लव मैरिज करोगी या अरेंज?”, पर महवश ने जवाब दिया कि लव मैरिज। एक जाना-पहचाना नालायक, अंजान नालायक से बेहतर होता है। हालांकि, अब तक महवश और युजवेंद्र चहल ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। मगर दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट्स और बॉन्डिंग को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोस्ती से कुछ ज़्यादा जरूर है।
ये भी पढ़ें- बेटी के जन्म पर डर गईं ऋचा चड्ढा, बोलीं- भारत में हूं, बंदूक लेनी होगी
महवश का करियर
धनश्री वर्मा से तलाक के बाद चहल की निजी जिंदगी पर सभी की नजरें टिकी हैं, और महवश संग जुड़ते चर्चे इस खबर को और दिलचस्प बना रहे हैं। महवश एक प्रसिद्ध रेडियो जॉकी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की, और फिर सोशल मीडिया पर अपने प्रैंक वीडियो और अन्य कंटेंट के साथ लोकप्रियता हासिल की।
