Raja Shivaji Collection: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ की रफ्तार हुई धीमी, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है दबदबा
Raja Shivaji ने छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन 48.65 करोड़ पहुंच गया है। अब यह जल्द ही वेद को पीछे छोड़ मराठी सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।
- Written By: सोनाली झा
राजा शिवाजी की कमाई (फोटो-सोशल मीडिया)
Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: रितेश देशमुख स्टारर और निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही मराठी सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि अब वीकडेज में इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म लगातार मजबूत कलेक्शन कर रही है और जल्द ही मराठी सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है।
फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में धमाकेदार कमाई की थी। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को भी इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी। अब पहले बुधवार यानी रिलीज के छठे दिन फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन करीब 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
राजा शिवाजी का कलेक्शन
अगर फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो पहले दिन इसने 11.35 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 10.55 करोड़, तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 5.60 करोड़ और पांचवें दिन 4.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 48.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
वेद को पीछे छोड़ने की तैयारी
48 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ राजा शिवाजी अब मराठी सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब इसका अगला लक्ष्य वेद का रिकॉर्ड तोड़ना है, जिसने लाइफटाइम 61.2 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म को तीसरे स्थान पर पहुंचने के लिए अब सिर्फ लगभग 13 करोड़ रुपये और कमाने हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने के कारण ‘राजा शिवाजी’ को बॉक्स ऑफिस पर लंबा फायदा मिल सकता है।
मराठी सिनेमा में बना रही नई पहचान
मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में सैराट अब भी 90 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर कायम है। इसके बाद बैपन भारी देवा और वेद का नाम आता है। वहीं राजा शिवाजी ने सिर्फ छह दिनों में टॉप-4 में जगह बनाकर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। फिल्म को ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है, जबकि रितेश देशमुख ने फिल्म का निर्देशन, लेखन और निर्माण भी किया है।
