

Raja Shivaji Box Office Collection Day 5: 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। दमदार ओपनिंग वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई में ज्यादा गिरावट नहीं आई है, जो इसके मजबूत कंटेंट और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का संकेत है। दर्शकों को फिल्म की भव्यता, इमोशनल कहानी काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और इसे रितेश देशमुख ने न सिर्फ निर्देशित किया है, बल्कि इसमें लीड रोल भी निभाया है।
फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन इसकी कमाई 10.55 करोड़ रही, जबकि तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन यानी सोमवार को कमाई घटकर 5.60 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को लगभग 4.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ 'राजा शिवाजी' का कुल नेट कलेक्शन करीब 44.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 50 करोड़ के पार निकल चुका है।
फिल्म अब 50 करोड़ के नेट कलेक्शन से कुछ ही कदम दूर है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अगले एक-दो दिनों में यह आंकड़ा पार कर लेगी। वीकडेज में भी फिल्म का स्थिर प्रदर्शन इसके लंबे रन की ओर इशारा करता है। अब फिल्म का अगला बड़ा लक्ष्य 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन है। अब तक कोई भी मराठी फिल्म इस आंकड़े को पार नहीं कर पाई है। ऐसे में राजा शिवाजी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
'राजा शिवाजी' को महाराष्ट्र में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और आने वाले दिनों में कोई बड़ी रिलीज न होने से इसे बॉक्स ऑफिस पर लंबा समय मिल सकता है। स्टार कास्ट और प्रोडक्शन इस भव्य ऐतिहासिक फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर, ‘राजा शिवाजी’ की मजबूत कमाई और दर्शकों का प्यार यह साबित कर रहा है कि अच्छी कहानी के साथ सिनेमा भी बड़े रिकॉर्ड बनाने की क्षमता रखता है।