Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Raja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 50 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

Raja Shivaji Worldwide Collection: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पांचवें दिन फिल्म ने 4.90 करोड़ की कमाई की और कुल कलेक्शन 44.40 करोड़ पहुंच गया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 06, 2026 | 11:21 AM

राजा शिवाजी की कमाई (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Raja Shivaji Box Office Collection Day 5: ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। दमदार ओपनिंग वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई में ज्यादा गिरावट नहीं आई है, जो इसके मजबूत कंटेंट और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का संकेत है। दर्शकों को फिल्म की भव्यता, इमोशनल कहानी काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और इसे रितेश देशमुख ने न सिर्फ निर्देशित किया है, बल्कि इसमें लीड रोल भी निभाया है।

फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन इसकी कमाई 10.55 करोड़ रही, जबकि तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन यानी सोमवार को कमाई घटकर 5.60 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को लगभग 4.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ का कुल नेट कलेक्शन करीब 44.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 50 करोड़ के पार निकल चुका है।

50 करोड़ क्लब में एंट्री बस तय

फिल्म अब 50 करोड़ के नेट कलेक्शन से कुछ ही कदम दूर है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अगले एक-दो दिनों में यह आंकड़ा पार कर लेगी। वीकडेज में भी फिल्म का स्थिर प्रदर्शन इसके लंबे रन की ओर इशारा करता है। अब फिल्म का अगला बड़ा लक्ष्य 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन है। अब तक कोई भी मराठी फिल्म इस आंकड़े को पार नहीं कर पाई है। ऐसे में राजा शिवाजी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

सम्बंधित ख़बरें

यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म

रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच

फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया

ये भी पढ़ें- AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान

राजा शिवाजी के स्टार कास्ट

‘राजा शिवाजी’ को महाराष्ट्र में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और आने वाले दिनों में कोई बड़ी रिलीज न होने से इसे बॉक्स ऑफिस पर लंबा समय मिल सकता है। स्टार कास्ट और प्रोडक्शन इस भव्य ऐतिहासिक फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर, ‘राजा शिवाजी’ की मजबूत कमाई और दर्शकों का प्यार यह साबित कर रहा है कि अच्छी कहानी के साथ सिनेमा भी बड़े रिकॉर्ड बनाने की क्षमता रखता है।

Riteish deshmukh film raja shivaji box office collection day 5

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 11:21 AM

Topics:  

  • Box Office Collection
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Riteish Deshmukh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.