-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar 2 Box Office Day 44 Ranveer Singh Film Collection Update
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ को दी कड़ी टक्कर
- Written By: सोनाली झा
Dhurandhar 2 44वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सीमित शोज के बावजूद फिल्म ने करोड़ों की कमाई की। ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ जैसी नई रिलीज के बावजूद इसका दबदबा कायम है।

धुरंधर 2 की कमाई (फोटो-सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 44: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर अपनी ताकत साबित कर दी है। रिलीज के 44वें दिन भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। सिमित शोज के बावजूद रणवीर सिंह की फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है, जो इस लोकप्रियता को साफ करता है।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 44वें दिन शाम तक रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने करीब 81 लाख रुपये की कमाई की है। खास बात यह है कि देशभर में रणवीर सिंह की फिल्म के सिर्फ 500 से कुछ ज्यादा शोज ही चल रहे हैं, फिर भी कलेक्शन स्थिर बना हुआ है। रणवीर सिंह की फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जबकि नेट कलेक्शन भी 1100 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है।
नई फिल्मों से मिल रही चुनौती
इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी और एक दिन जैसी नई फिल्मों ने दस्तक दी है। ‘राजा शिवाजी’ जहां अपने भव्य स्केल और स्टार कास्ट के चलते चर्चा में है, वहीं ‘एक दिन’ को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि इन नई रिलीज के बावजूद ‘धुरंधर 2’ की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकारों की दमदार मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया है। एक्शन, ड्रामा और इमोशन के संतुलन ने दर्शकों को लंबे समय तक जोड़े रखा है। यही वजह है कि डेढ़ महीने बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में टिके रहने में कामयाब रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Pranit More से लेकर समय रैना तक, जब स्टैंड-अप कॉमेडी के पंच और जोक्स बन गए पुलिस शिकायत और FIR की वजह
‘मेरी मां कट्टर हिंदू थीं और पिता मुसलमान’, Zeenat Aman ने अपने नाम और धर्म को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
सीएम विजय से मुलाकात के बाद भावुक हुईं Samantha Ruth Prabhu, बोलीं- मुझे हमेशा लगता था कि वह कुछ बड़ा…
Jacqueline Fernandez Horror Film: जैकलीन फर्नांडिस ने साइन की नई हॉरर फिल्म, टीजर और गाने की शूटिंग पूरी
आगे क्या रहेगा फिल्म का भविष्य
हालांकि आने वाले दिनों में नई फिल्मों की भीड़ बढ़ने वाली है, जिससे ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर असर पड़ सकता है। लेकिन मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रख सकती है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ ने साबित कर दिया है कि मजबूत कंटेंट और स्टार पावर के दम पर कोई भी फिल्म लंबे समय तक दर्शकों का दिल जीत सकती है।
Dhurandhar 2 box office day 44 ranveer singh film collection update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Facebook में आया बड़ा AI अपडेट, अब सर्च करना होगा आसान, फोटो और कंटेंट भी बनेंगे पहले से ज्यादा स्मार्ट
Jun 18, 2026 | 02:54 AMJungle Jalebi Benefits: स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, यहां जानिए इसके फायदे
Jun 17, 2026 | 11:30 PMMP News: युवक को मारते रहे गुंडे, देखता रहा डायल 112 का आरक्षक; मुरैना में दबंगों के सामने पुलिस प्रशासन लाचार
Jun 17, 2026 | 11:23 PMPranit More से लेकर समय रैना तक, जब स्टैंड-अप कॉमेडी के पंच और जोक्स बन गए पुलिस शिकायत और FIR की वजह
Jun 17, 2026 | 11:22 PMछत्रपति संभाजीनगर में जायकवाड़ी से स्थायी जलापूर्ति की तैयारी, 1500 MM पाइपलाइन की सफाई और परीक्षण जारी
Jun 17, 2026 | 11:19 PMऑपरेशन टाइगर-3 से यूबीटी में हड़कंप! सांसदों के बाद अब टूटेंगे 17 विधायक और दर्जनों पार्षद? शिंदे गुट का दावा
Jun 17, 2026 | 11:12 PMED Raid On Mahesh Timber: बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-गोवा समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी
Jun 17, 2026 | 11:12 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM













