पवन सिंह ने जाते-जाते धनश्री संग लगाया जबरदस्त ठुमका, वायरल VIDEO ने जीता फैंस का दिल
Pawan Singh Dance Video: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह धनश्री वर्मा संग जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
पवन सिंह धनश्री वर्मा डांस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pawan Singh With Dhanashree Verma Dance Video: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2025’ अब दर्शकों के लिए और भी मजेदार हो गया है। हर एपिसोड में कंटेस्टेंट धीरे-धीरे अपने असली रंग दिखा रहे हैं और गेम में अलग-अलग रणनीतियां अपना रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट ने ग्रुप बना लिए हैं, जबकि कई अकेले ही गेम खेल रहे हैं। इस बीच, सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, जिनका शांत और स्ट्रॉन्ग अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
पवन सिंह किसी भी बहस या लड़ाई में सीधे तौर पर शामिल नहीं होते। वह केवल अपने गेम और स्ट्रेटेजी पर ध्यान देते हैं। यही वजह है कि दर्शक उनके ठंडे और कूल अंदाज को पसंद कर रहे हैं। हर एपिसोड में उनका सहज और मजेदार स्टाइल शो का मुख्य आकर्षण बन गया है।
पवन सिंह ने बीच में छोड़ा शो
हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें पवन सिंह सभी से मिलकर शो को अलविदा कहते नजर आए। इस दौरान धनश्री वर्मा भावुक हो गईं और सेट पर उनकी मम्मी भी दिखाई दीं। यह वीडियो फैंस के बीच बहुत चर्चा में रहा।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
आज के एपिसोड में मेजबान अशनीर ग्रोवर के आने के बाद रूलर्स और वर्कर्स के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला। कीकू शारदा ने अरबाज, आदित्य नारायण और धनश्री वर्मा की टीम पर कई आरोप लगाए, जिससे पेंटहाउस में बहस और बढ़ गई। आदित्य और कीकू के बीच लंबी बहस हुई, वहीं नयनदीप ने 3 लाख रुपये खर्च कर खुद को फॉल से बचाया। अब रूलर्स और वर्कर्स के पास पैसे में ज्यादा फर्क नहीं रह गया, जिससे गेम और रोमांचक हो गया।
पवन सिंह धना श्री का डांस ❤️ ❤️❤️❤️❤️🔥🔥🔥🔥#RiseAndFall #PawanSingh #akriti #DhanaShreeverma #AshnoorKaur pic.twitter.com/9mS0ZtsNey — Marco🆇 (@deepu808080) September 20, 2025
ये भी पढ़ें- ‘द लंचबॉक्स’ ने पूरे किए 12 साल, निमरत कौर ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर इरफान खान को किया याद
धनश्री वर्मा ने पावर स्टार संग किया डांस
अशनीर ग्रोवर ने रूलर्स के लिए कई टास्क रखे। आदित्य नारायण ने अपने पिता उदित नारायण के अंदाज में गाना गाकर वर्कर्स का मनोबल बढ़ाया। इसके बाद पवन सिंह और धनश्री वर्मा ने भोजपुरी गाने पर जोरदार डांस किया, जिसने पूरे शो में धमाल मचा दिया। सभी कंटेस्टेंट्स और दर्शकों ने उनके डांस का खूब आनंद लिया। इसके बाद आरुष को उनके डंबल गिफ्ट किए गए। आपको बता दें, शो में पवन सिंह अक्सर धनश्री वर्मा के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं और इसे दर्शक भी खूब पसंद करते हैं।
