120 Bahadur Screening: स्लिक साड़ी में रेखा ने मारी बाजी, ग्रेस से भरी नजर आईं वहीदा रहमान
Rekha viral photos: ‘120 बहादुर’ की स्क्रीनिंग में रेखा और वहीदा रहमान ने अपनी सदाबहार खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया। रेखा व्हाइट साड़ी में गोल्डन बॉर्डर और ट्रेडिशनल जूलरी के साथ बेहद रॉयल नजर आईं।
- Written By: सोनाली झा
स्लिक साड़ी में रेखा ने मारी बाजी, ग्रेस से भरी नजर आईं वहीदा रहमान
Rekha and Waheeda Rehman 120 Bahadur Screening: मुंबई में बीती शाम आयोजित हुई फिल्म ‘120 बहादुर’ की भव्य स्क्रीनिंग बॉलीवुड सितारों से जगमगा उठी। जहां फिल्म की स्टार कास्ट फरहान अख्तर और राशि खन्ना ने सबका ध्यान खींचा, वहीं इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्रियां रेखा और वहीदा रहमान ने अपने सदाबहार अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया। इवेंट से सामने आई इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, और फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
स्क्रीनिंग में रेखा का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। एक्ट्रेस व्हाइट रंग की स्लिक साड़ी में नजर आईं, जिसकी गोल्डन बॉर्डर उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रही थी। उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पारंपरिक स्टाइल में यह साड़ी कैरी की। हाथों में गोल्ड कंगन, चूड़ियां और मैचिंग जूलरी उनके लुक को और भी निखार रही थीं। रेखा ने बालों का लो बन बनाया था जो उनके क्लासिक इंडियन अवतार के साथ बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था।
मांग में रेखा ने भरा सिंदूर
सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके मांग में भरे सिंदूर ने, जिसे वह हमेशा की तरह ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट करती दिखीं। 71 साल की उम्र में भी रेखा का चार्म, उनकी ग्लोइंग स्किन और एलिगेंट पर्सनैलिटी देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि रेखा आज भी किसी हुस्न परी से कम नहीं लगतीं।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
वहीदा रहमान की सादगी
स्क्रीनिंग में वहीदा रहमान का आगमन भी बेहद दिल छू लेने वाला रहा। सिल्क की लाइट-कलर प्रिंटेड साड़ी पहने वहीदा रहमान ने पैपराज़ी को पहले हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उनका यह विनम्र अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया। दिग्गज अभिनेत्री का सिंपल लेकिन ग्रेसफुल लुक इस बात का सबूत है कि असली खूबसूरती सादगी में होती है। कैमरों के सामने आते ही वहीदा रहमान ने मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और पूरे इवेंट में उनकी उपस्थिति ने एक अलग ही शांति और पॉजिटिविटी का माहौल बना दिया।
ये भी पढ़ें- चांदी की बोतल देख चमकी तान्या मित्तल की आंखें, मालती चाहर हुईं इमोशनल
दो पीढ़ियां, एक ही स्टार पावर
इवेंट की तस्वीरों से साफ था कि चाहे रेखा का रॉयल और ग्लैमरस लुक हो या वहीदा रहमान का सरल और सौम्य अंदाज दोनों ही अदाकाराओं ने अपने-अपने तरीके से इस शाम पर राज किया। सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेत्रियों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस लिख रहे हैं कि इन दिग्गजों की मौजूदगी ही किसी भी इवेंट को यादगार बना देती है।
