‘कैसी पहेली’ का एहसास अब फिर बड़े पर्दे पर, रेखा की ‘परिणीता’ इस दिन होगी री-रिलीज
Parineeta Re-Release: परिणीता 20वीं एनिवर्सरी पर 29 अगस्त को सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी। यह मौका विद्या बालन के फिल्मी करियर के 20 साल और विनोद चोपड़ा फिल्म्स के 50 साल पूरे होने का जश्न होगा।
- Written By: सोनाली झा
रेखा की ‘परिणीता’ इस दिन होगी री-रिलीज
Rekha film Parineeta: भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘परिणीता’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट रही है। इस फिल्म के कई गाने आज भी श्रोताओं की यादों में ताजे हैं, लेकिन उनमें से ‘कैसी पहेली’ का जादू सबसे अलग है। इस गाने में वेटरन एक्ट्रेस रेखा ने अपने अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। हाल ही में रेखा ने इस गाने से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं और बताया कि यह उनके लिए सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक खास एहसास था।
रेखा ने कहा कि मेरे लिए ‘कैसी पहेली’ सिर्फ एक गाना नहीं था, बल्कि एक माहौल, एक एहसास और जिंदगी का अहम पल था। इसमें एक ऐसी महिला की झलक है जो खुद अपनी जिंदगी की कहानी तय करती है और पूरी तरह खुदमुख्तार है। गाने का अंदाज और माहौल रहस्यमयी और दिलचस्प था। उन्होंने यह भी याद किया कि 20 साल पहले यह गाना अपने समय से काफी आगे था। इसकी धुन और बोल उस दौर के गानों से बिलकुल अलग थे।
रेखा ने कही ये बात
रेखा ने आगे कहा कि जब मैं सेट पर पहुंची, तो मैंने खुद को एक जैज सिंगर की तरह महसूस किया। आज भी जब मैं यह गाना सुनती हूं, तो चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। यह उन पहेलियों में से है जिन्हें समझने की नहीं, बल्कि महसूस करने की जरूरत है। गाने में सुनिधि चौहान की दमदार और दिलकश आवाज ने इसे और भी खास बना दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बावजूद नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’, 8वें दिन कमाई के साथ बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड
इस दिन परिणीता होगी रिलीज
रेट्रो आउटफिट में नजर आती रेखा का यह गाना फिल्म के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आता है, जो बिना संवाद के भी कहानी को आगे बढ़ा देता है। फिल्म की 20वीं एनिवर्सरी के मौके पर पीवीआर आईनॉक्स ने घोषणा की है कि ‘परिणीता’ को 29 अगस्त को देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा। यह सिर्फ फिल्म के 20 साल पूरे होने का जश्न नहीं है, बल्कि अभिनेत्री विद्या बालन के सिनेमा में 20 साल पूरे होने और विनोद चोपड़ा फिल्म्स के 50 गौरवशाली वर्षों को भी समर्पित होगा।
ये भी पढ़ें- वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज डेट घोषित
परिणीता की कहानी
‘परिणीता’ मशहूर लेखक शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के 1914 में लिखे गए बंगाली उपन्यास पर आधारित है। विद्या बालन ने इसी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने पहले ही किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म के संगीतमय माहौल और शानदार अभिनय ने इसे समय की कसौटी पर खरा साबित किया है, और अब इसकी री-रिलीज दर्शकों को फिर से उस जादुई दौर में ले जाएगी।
