गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Gaurav Khanna And Akansha Chamola: 'लॉकअप सीजन 2' में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब आपसी सहमति से तलाक लेने जा रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ के मंच पर आकांक्षा ने खुद स्वीकार किया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला कर चुके हैं।
आकांक्षा चमोला ने कहा कि यह फैसला किसी बड़े विवाद की वजह से नहीं, बल्कि आपसी समझ और अलग-अलग जीवन प्राथमिकताओं के कारण लिया गया है। आकांक्षा ने यह भी बताया कि परिवार के कई लोगों को अब तक उनके रिश्ते की वास्तविक स्थिति का पता नहीं है। टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।
लॉकअप सीजन 2 में आकांक्षा का बड़ा खुलासा
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ के पहले ही एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों ने सम्मानपूर्वक अलग होने का फैसला कर लिया है। शो के दौरान उन्होंने कहा कि हमने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे हमें एहसास हुआ कि हम दोनों की सोच और जिंदगी से उम्मीदें अलग हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बावजूद नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’, 8वें दिन कमाई के साथ बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड
मिर्जापुर में मुन्ना भैया नहीं थे दिव्येंदु शर्मा पहली पसंद, बबलू पंडित का रोल हुआ था ऑफर, फिर ऐसे पलटी किस्मत
रितेश देशमुख का सवाल
आकांक्षा ने कहा कि हमारे बीच कोई बड़ा झगड़ा या कड़वाहट नहीं है। हमने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक महीने से दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का अंतिम निर्णय ले लिया है। शो के होस्ट रितेश देशमुख ने आकांक्षा से पूछा कि क्या गौरव के पिछले रियलिटी शो के दौरान भी उनके रिश्ते में दूरियां थीं। इस पर आकांक्षा ने हामी भरते हुए कहा कि यह सब काफी समय से चल रहा था।
अब सिर्फ अच्छे दोस्त हैं
आकांक्षा ने बताया कि परिवार वालों को अब भी लगता है कि दोनों सिर्फ कुछ समय के लिए अलग रह रहे हैं, क्योंकि वे आज भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ दिखाई देते हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। आकांक्षा ने भावुक होते हुए कहा कि अब उनके और गौरव खन्ना के बीच पति-पत्नी वाला रिश्ता नहीं बचा, लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। वे एक-दूसरे से अपनी हर छोटी-बड़ी बात साझा करते हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देते हैं।
