Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी बायोपिक में साउथ स्टार की धांसू एंट्री, रवीना टंडन निभाएंगी ये रोल, फैंस हुए एक्साइटेड

Raveena Tandon New Film: पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनने जा रही है, जिसमें रवीना टंडन मां हीराबेन के किरदार में और उन्नी मुकुंदन मोदी का रोल निभाएंगे। इस अनोखी जोड़ी के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Nov 14, 2025 | 03:14 PM

मोदी बायोपिक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Biopic on Narendra Modi: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन बीते कुछ वर्षों में अपनी दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वेब सीरीज आरण्यक के बाद उनकी लोकप्रियता और मांग तेजी से बढ़ी है। 2023 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अब रवीना को एक और बड़ा और चुनौतीपूर्ण किरदार मिला है, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवीना इस रोल को लेकर काफी भावुक हैं। फिल्म की कहानी सुनते ही वे किरदार की गहराई और भावनाओं से बेहद प्रभावित हुईं। वे इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि उन्हें मां-बेटे के ऐसे रिश्ते को पर्दे पर उतारने का मौका मिल रहा है, जिसने प्रधानमंत्री के पूरे जीवन को दिशा दी। फिल्म में हीराबेन मोदी के संघर्ष, उनके त्याग और बेटे को बेहतर इंसान बनाने के लिए की गई मेहनत को केंद्र में रखा जाएगा।

पीएम मोदी का रोल निभाएंगे साउथ एक्टर उन्नी मुकुंदन

फिल्म से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर उन्नी मुकुंदन निभाने जा रहे हैं। उन्नी अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने न सिर्फ दर्शकों बल्कि मेकर्स का भरोसा भी जीता है, और यही वजह है कि उन्हें इस चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया।

मेकर इस फिल्म में आधुनिक तकनीक, हाई-क्वालिटी वीएफएक्स और बड़े कैन्वस का इस्तेमाल कर रहे हैं। फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से लेकर वर्तमान तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को वास्तविकता के साथ दिखाने की तैयारी है। इसमें कई रियल-लाइफ घटनाओं और अनसुने किस्सों को भी शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- ‘दे दे प्यार दे 2’ को मिला दर्शकों का भरपूर प्यार, सोशल मीडिया पर उमड़ रही तारीफों की बौछार

बड़े पर्दे पर दिखेगी मां-बेटे के रिश्ते की कहानी

यह फिल्म सिर्फ एक बायोपिक नहीं, बल्कि मां और बेटे के मजबूत बंधन की कहानी होगी। इसमें दिखाया जाएगा कि हीराबेन ने किस तरह सीमित साधनों के बावजूद अपने बेटे को संस्कार और संघर्ष की राह दिखाई, और वही सीख आगे चलकर नरेंद्र मोदी के जीवन की सबसे बड़ी ताकत बनी। फिल्म की घोषणा के बाद फैंस रवीना टंडन और उन्नी मुकुंदन की इस अनोखी जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Raveena tandon as heeraben and unni mukundan as pm modi biopic movie

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2025 | 03:14 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Raveena Tandon

सम्बंधित ख़बरें

1

खालिदा जिया के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, ढाका में गर्मजोशी से हुई मुलाकात को किया याद

2

जिस राष्ट्र प्रेरणा स्थल का मोदी ने किया उद्घाटन…उसी में हुआ घोटाला, किसने कर दिया करोड़ों का खेल?

3

मोदी-ट्रंप से जिनपिंग-जेलेंस्की तक…पुतिन ने सांता बनकर बांटे तोहफे, VIDEO में देखिए किसे क्या दिया

4

PM Modi ने मन की बात में खेलों में भारत की ऐतिहासिक सफलताओं को किया सलाम, 2025 को बताया गर्व का साल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.