क्या दिखाना चाहते हो आप लोग? नेहा भसीन का वीडियो देख पैपराजी पर भड़की रश्मि देसाई
नेहा भसीन का वीडियो देखकर पैपराजी के लिए रश्मि देसाई का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रश्मि देसाई ने पैपराजी को जमकर खरी-खोटी सुनाई है और सवाल पूछा है कि क्या दिखाना चाह रहे हो आप लोग?
- Written By: अनिल सिंह
पैपराजी पर फूटा रश्मि देसाई का गुस्सा, नेहा भसीन के वीडियो को बताया अपमान जनक
Rashami Desai Gets Angry On Paparazzi: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई पैपराजी पर भड़की हुई नजर आई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पैपराजी को जमकर फटकार लगाई है और सवाल पूछा है, क्या दिखाना चाह रहे हो आप लोग? यह सवाल अपने आप में गंभीर सवाल है।
पैपराजी ने नेहा भसीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पब्लिश किया वीडियो में पैपराजी ने नेहा भसीन को कमरे में पीछे से कैप्चर किया है। नेहा भसीन के इसी वीडियो पर रश्मि देसाई पैपराजी की हरकतों से नाराज नजर आ रही हैं।
रश्मि देसाई ने पैपराजी को जमकर सुनाई खरी-खोटी
सम्बंधित ख़बरें
‘मां इंटी बंगाराम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने आलिया भट्ट पर किए ताबड़तोड़ जोक्स, कान्स विवाद पर भी लिया मजेदार तंज
Cocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
रश्मि देसाई इसलिए भी भड़की हुई नजर आई, क्योंकि नेहा भसीन के मना करने के बावजूद पैपराजी ने वही हरकत की (पीछे से वीडियो बनाया) जिसके लिए वह मना कर रही थी। रश्मि देसाई ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, वो वाकई सीनियर हैं, उन्होंने जो काम किया है, आप उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। यह वाकई अपमानजनक है और यकीन मानिए यह बिल्कुल मजाक नहीं है।
रश्मि देसाई के इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट
भारती सिंह ने भी पैपराजी को लगाई थी फटकार
रश्मि देसाई ने आगे लिखा, नेहा भसीन सबको मना कर रही हैं, उसके बाद भी पैपरासी ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया, इससे पता चलता है आप लोगों में जरा भी इज्जत नहीं है। आप क्या दिखाना चाह रहे हो? दरअसल वीडियो में नेहा भसीन एक वीडियोग्राफर की तारीफ कर रही हैं, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह मेरे फेवरेट हैं, वह आप लोगों की तरह पीछे से शॉट्स नहीं लेते। गंदे गंदे शॉट नहीं बनाते। नेहा भसीन इससे पहले कई बार पैपराजी को इस बात से अवगत करा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद उनके साथ पैपराजी वही हरकत दोहराने से बाज नहीं आते हैं। इस विषय पर भारती सिंह ने भी पैपराजी को फटकार लगाई थी।
ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की रिलीज से पहले ही मेकर्स को 1000 करोड़ का मुनाफा
नेहा भसीन ने कई प्रसिद्ध गाने गाए हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं
- बाजरे दा सिट्टा : इस गाने ने नेहा को गजब की शोहरत दिलाई थी।
- दिल दिया गल्ला: यह गाना नेहा भसीन की प्रतिभा को दर्शाता है।
नेहा भसीन ने अपने करियर की शुरुआत एक गायिका के रूप में की थी। उन्होंने कई हिट गाने गाए और जल्द ही अपनी पहचान बना ली। बाद में उन्होंने फिल्मों में भी काम करना शुरू किया और अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया।
