‘धुरंधर: द रिवेंज’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, रणवीर सिंह की फिल्म को मिले धमाकेदार 4.5 रेटिंग
Dhurandhar 2 First Review: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। अब फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
धुरंधर: द रिवेंज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar The Revenge Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन मेकर्स ने दर्शकों की भारी उत्सुकता को देखते हुए 18 मार्च की शाम से ही इसके पेड प्रिव्यू शो शुरू कर दिए हैं। फिल्म का बज इतना ज्यादा है कि रिलीज से पहले ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। फैंस इस सीक्वल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, और अब इसका क्रेज साफ नजर आ रहा है।
तरण आदर्श ने धुरंधर 2 को दिया दमदार रिव्यू
फिल्म का पहला रिव्यू मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को “मास्टरपीस” बताते हुए 5 में से 4.5 स्टार की शानदार रेटिंग दी है। इस पॉजिटिव रिव्यू के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
तरण के मुताबिक, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक ऐसी फिल्म है जो हर पहलू में मजबूत नजर आती है और दर्शकों को पूरी तरह एंटरटेन करने का दम रखती है।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
कहानी और परफॉर्मेंस ने जीता दिल
रिव्यू के अनुसार, फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग्स और म्यूजिक सभी काफी प्रभावशाली हैं। खासतौर पर स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई है। यह फिल्म एक सीक्वल के तौर पर पहले पार्ट की सफलता को बरकरार रखते हुए उससे आगे निकलती दिख रही है।
निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म को बारीकी से तैयार किया है, जो हर सीन में नजर आता है। उनकी डिटेलिंग और विजन फिल्म को एक अलग लेवल पर ले जाते हैं, जिससे दर्शकों को सिनेमाघरों में एक शानदार अनुभव मिलने की उम्मीद है।
दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का वजन
फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, दानिश पंडोर और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं, लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी अपनी छाप छोड़ती दिखाई देंगी।
ये भी पढ़ें- ऑस्कर 2026 के ‘After Party’ में निक जोनस संग छाईं प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने किया Gal Gadot से कंपेयर
अब दर्शकों के फैसले का इंतजार
कुल मिलाकर, क्रिटिक्स की तरफ से ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को हरी झंडी मिल चुकी है। अब सबकी नजरें दर्शकों के रिएक्शन और बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन पर टिकी हैं। अगर शुरुआती रिव्यू पर भरोसा किया जाए, तो यह फिल्म इस साल की बड़ी हिट साबित हो सकती है।
