
Photo: Instagram
-ज्योति विश्वकर्मा
मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज किसी परिचय के मोहताज बिलकुल नहीं हैं। बॉलीवुड के ‘पेशवा बाजीराव’ ने बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में जमा ली हैं। यही नहीं कई फिल्मों में एक्टिंग के अलावा रणवीर सिंह अपने बेबाक और बिंदास अंदाज़ के लिए भी पसंद किए जाते हैं।
बता दे कि, आज इसी एक्टर रणवीर सिंह का जन्मदिन है। 6 जुलाई 1985 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में जन्मे रणवीर सिंह ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी। जहाँ इस फिल्म में रणवीर सिंह को काफी पसंद किया गया। जिसके बाद रणवीर दर्शकों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ते गए। बता दे कि, एक बार जो पर्दे पर उन्होंने जलवा बिखेरा उसके बाद तो हर कोई इस एक्टर का दीवाना हो गया। रणवीर सिंह ने गोलियों की रासलीला रामलीला, किल दिल, पद्मावत, गली बॉय और बाजी राव मस्तानी जैसी अनेकों फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
आज इस एक्टर की रईसी से दुनिया वाकिफ है। आपको बता दे कि, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की कमाई और संपत्ति सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां, एक रिपोर्ट के अनुसार एक्टर रणवीर सिंह 30 मिलियन डॉलर यानी 223 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है, हालाँकि यह उनका नेट वर्थ भी कहा जा सकता है। बता दे, एक्टर रणवीर सिंह एक महीने में 2 करोड़ से ज़्यादा कमाते हैं और साल भर में 21 करोड़ से ज़्यादा की उनकी आमदनी होती है। यही नहीं बल्कि रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं।
रणवीर एक फिल्म के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वही इन फिल्मों के अलावा एक्टर ब्रांड इंडोर्समेंट से भी खूब कमाई करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर रणवीर सिंह के पास 1000 जोड़े जूते हैं जिसकी कीमत 68 लाख बताई गई है। वही अगर उनके कार कलेक्शन की बात करें सिंह महंगी गाड़ियों के भी खूब शौक़ीन है। उनके पास एस्टोन मार्टिन रैपिड एस, मर्सेडीस बेंज GLS, जैगुआर XJ L, लेम्बोर्गिनी उरुस, फरारी जैसी एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां भी मौजूद हैं। आपके जानकारी के लिए बता दे की इन सभी कार की कुल कीमत लगभग 14 करोड़ के आस पास है। एक्टर रणवीर सिंह के पास आलीशान घर भी हैं। बता दें कि अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्मों में उनके बेहतरीन एक्टिंग के लिए कई अवार्ड्स से सम्मानित भी किया जा चुका है।






