‘धुरंधर’ की जीत का रणवीर-दीपिका ने मनाया जश्न, शेफ विकास खन्ना के रेस्टोरेंट में बनाए मोदक
Vikas Khanna Post Viral: धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण न्यूयॉर्क पहुंचे, जहां विकास खन्ना के रेस्टोरेंट में मोदक बनाकर मनाया गया जश्न।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ranveer And Deepika Made Modaks at Vikas Khanna Restaurant: रणवीर सिंह इन दिनों अपने करियर के गोल्डन फेज को एंजॉय कर रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है और आए दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। इसी खुशी के माहौल में रणवीर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ न्यूयॉर्क पहुंचे, जहां दोनों ने फिल्म की शानदार सफलता को खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया।
न्यूयॉर्क वेकेशन के दौरान रणवीर और दीपिका मशहूर शेफ विकास खन्ना के पॉपुलर रेस्टोरेंट ‘बंगलो’ पहुंचे। इस खास मुलाकात का वीडियो खुद विकास खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दीपिका पादुकोण ने बनाए मोदक
वीडियो में दीपिका पादुकोण को पहली बार मोदक बनाते हुए देखा जा सकता है। विकास खन्ना उन्हें पूरे प्यार और धैर्य के साथ मोदक बनाना सिखाते नजर आते हैं। दीपिका ने अनार और इलायची फ्लेवर वाला अपना पहला मोदक बनाया, जिसे देखकर रणवीर सिंह भी काफी खुश दिखाई दिए। इसके बाद विकास खन्ना ने दोनों को मोदक खिलाया और रणवीर को गले लगाकर फिल्म की सफलता की बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
इस रील में बैकग्राउंड में ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक बज रहा है, जिससे जश्न का माहौल और भी खास बन गया। रणवीर और दीपिका के स्वागत के लिए रेस्टोरेंट को फूलों से सजाया गया था, जिसने इस सेलिब्रेशन को और यादगार बना दिया।
विकास खन्ना ने लिखा खास कैप्शन
वीडियो के साथ विकास खन्ना ने लिखा, “2025 का अंत शानदार होना ही चाहिए था। भारत के सम्मान में एक नई शुरुआत। टीम बंगलो को रणवीर और दीपिका के साथ उनका पहला मोदक सेलिब्रेट करने का मौका मिला। आज हमारे सभी गेस्ट 2026 की शानदार शुरुआत के लिए अनार और इलायची के मोदक एंजॉय करेंगे। धुरंधर का जश्न।”
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म पर छलका सनी देओल का दर्द, पोस्ट शेयर कर बोले- ‘इक्कीस’ उनका सलाम है…
‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई
बात करें फिल्म ‘धुरंधर’ की तो इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और अब भी इसकी कमाई जारी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नजर आए हैं। खास तौर पर अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स से जमकर सराहना मिल रही है।
फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता के बीच रणवीर और दीपिका का यह न्यूयॉर्क सेलिब्रेशन फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं है।
