रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी’ बन की धमाकेदार वापसी, सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट, रनटाइम जानकर चौंक जाएंगे फैंस
Rani Mukerji Upcoming Movies: रानी मुखर्जी तीसरी बार ‘मर्दानी’ बनकर लौट रही हैं। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म का रनटाइम, कहानी और रिलीज डेट।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mardaani 3 Receives Certificate From CBFC: बॉलीवुड की दमदार अदाकारा रानी मुखर्जी जब भी बड़े पर्दे पर नजर आती हैं, अपनी एक्टिंग से दर्शकों को चौंकाना नहीं भूलतीं। उनकी पिछली फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को जबरदस्त सराहना मिली थी, जिसके लिए उन्हें अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड भी हासिल हुआ। अब रानी एक बार फिर अपने सबसे आइकॉनिक किरदार के साथ वापसी कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं उसके बारे में…
तीसरी बार ‘मर्दानी’ अवतार में नजर आएंगी रानी मुखर्जी
दरअसल, रानी मुखर्जी ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल को फैंस आज भी खास मानते हैं। ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं। अब ‘मर्दानी 3’ के जरिए रानी तीसरी बार इस मजबूत और निडर पुलिस ऑफिसर के रूप में लौट रही हैं।
कुछ दिन पहले रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया था। ट्रेलर में दिखाया गया इंटेंस कंटेंट और रानी का रौद्र अवतार दर्शकों को झकझोर देने वाला था। रिलीज नजदीक आते ही फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 16 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड
सामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
दिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट
अब फिल्म को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। यानी 16 साल से ऊपर के दर्शक इस फिल्म को थिएटर में देख सकते हैं।
इसके साथ ही फिल्म के रनटाइम का भी खुलासा हुआ है। ‘मर्दानी 3’ की लंबाई करीब 2 घंटे 10 मिनट होगी, जो इस फ्रैंचाइजी की अब तक की सबसे लंबी फिल्म है। साल 2014 में आई ‘मर्दानी’ का रनटाइम 1 घंटा 53 मिनट था, जबकि ‘मर्दानी 2’ सिर्फ 1 घंटा 43 मिनट लंबी थी।
ये भी पढ़ें- संजय कपूर की वसीयत विवाद में नया मोड़, प्रिया सचदेव ने ननद मंधीरा पर ठोका मानहानि केस, लगाए कई गंभीर आरोप
फिल्म की कहानी होगी और भी ज्यादा खतरनाक
खास बात ये है कि ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलेगा, लेकिन मेकर्स ने इसे 16+ कैटेगरी में रखा है। इस बार कहानी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से भी आगे जाएगी। रानी मुखर्जी के सामने खूंखार विलेन ‘अम्मा’ की चुनौती होगी, जिसने पहले ही दर्शकों के बीच खौफ का माहौल बना दिया है। आपको बता दें, फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और माना जा रहा है कि ‘मर्दानी 3’ एक बार फिर रानी मुखर्जी की दमदार वापसी साबित होगी। फिलहाल, फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
