‘मर्दानी 3’ की सफलता के बीच रानी मुखर्जी ने उठाई लड़कियों की सुरक्षा पर आवाज, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी
Rani Mukerji Statement: ‘मर्दानी 3’ की कामयाबी के बीच रानी मुखर्जी ने लड़कियों की सुरक्षा पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सख्त सजा ही अपराध रोकने का रास्ता है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रानी मुखर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rani Mukerji Movie Mardaani 3: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज फिल्म मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को न सिर्फ अच्छी कमाई मिल रही है, बल्कि दर्शकों का जबरदस्त प्यार भी हासिल हो रहा है। ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की यह तीसरी किस्त एक बार फिर समाज के गंभीर मुद्दों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा और बढ़ते अपराधों पर फोकस करती नजर आ रही है।
फिल्म की सफलता के बीच रानी मुखर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समाज में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई और खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर अपनी राय रखी। रानी ने कहा कि आज के दौर में हर लड़की का शिक्षित और जागरूक होना बेहद जरूरी है।
रानी मुखर्जी ने लड़कियों की सुरक्षा पर की खुलकर बात
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि खतरा केवल बाहर से ही नहीं आता, बल्कि कई बार घर के अंदर या फिर भरोसेमंद लोगों से भी हो सकता है। रानी के मुताबिक, यह सिर्फ सुरक्षा का मामला नहीं है, बल्कि समाज की सोच और मानसिकता से जुड़ी एक बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को हर कदम पर सतर्क रहना चाहिए और किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
अभिनेत्री ने यह भी कहा कि कई बार महिलाएं जल्दी किसी पर भरोसा कर लेती हैं और कुछ लोग उसी भरोसे का गलत फायदा उठा लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि लड़कियां मानसिक रूप से मजबूत बनें और शिक्षा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाएं। रानी का मानना है कि शिक्षा न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि सही-गलत की पहचान करने में भी मदद करती है।
सख्त कानून और कड़ी सजा की मांग
इसके साथ ही रानी मुखर्जी ने अपराधों पर सख्त कानून और कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक अपराधियों के मन में कानून का डर नहीं होगा, तब तक ऐसे अपराध रुकने वाले नहीं हैं। सख्त सजा और त्वरित कार्रवाई ही समाज में बदलाव ला सकती है और महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- 13 दिन बाद रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में आया बड़ा ट्विस्ट, शूटर के साथ मौजूद था बिश्नोई गैंग का गुर्गा
वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी ने हाल ही में मनोरंजन जगत में अपने 30 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने दर्शकों, मीडिया और इंडस्ट्री का आभार व्यक्त किया। रानी ने कहा कि वह दुआ करती हैं कि आने वाले 30 सालों तक भी उन्हें दर्शकों का उतना ही प्यार और समर्थन मिलता रहे।
अंत में रानी ने यह भी भरोसा दिलाया कि वह आगे भी ऐसी फिल्में चुनेंगी, जो सिर्फ मनोरंजन तक सीमित न हों, बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर करें और लोगों को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करें।
