Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेजस्वी प्रकाश को देखते ही राज कुंद्रा ने कहा ‘भाभीजी नमस्ते’, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो हुआ वायरल

Tejasswi Prakash Viral Video: तेजस्वी प्रकाश को स्पोर्ट्स इवेंट में देखते ही राज कुंद्रा ने 'भाभीजी नमस्ते' कहा। इस दौरान एक्ट्रेस ने भी उन्हें मजेदार जवाब दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 13, 2026 | 10:00 PM

तेजस्वी प्रकाश और राज कुंद्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Raj Kundra Calls Tejasswi Prakash Bhabhi: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। दोनों की केमिस्ट्री और प्यार भरी बॉन्डिंग फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स के लिए भी चर्चा का विषय बन चुकी है। हाल ही में एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान तेजस्वी प्रकाश को देखते ही शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने उन्हें मस्ती में ‘भाभीजी नमस्ते’ कहकर छेड़ दिया। इस मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस इसे खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

राज कुंद्रा की मस्ती पर तेजस्वी ने दिया मजेदार जवाब

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही राज कुंद्रा ने तेजस्वी को देखा, उन्होंने जोर से कहा, “भाभीजी नमस्ते।” तेजस्वी झेंप गईं और तुरंत मना करने लगीं। लेकिन राज कुंद्रा रुकने वाले नहीं थे। उन्होंने हंसते हुए कहा, “कुंद्रा-कुंद्रा हैं तो भाभीजी हुए ना आप।” इस पर तेजस्वी ने मजाक में जवाब दिया, “नहीं।”


इसके बाद राज कुंद्रा नीचे उतरकर तेजस्वी को गले भी लगाए और पपाराजी की तरफ इशारा करते हुए बार-बार मजाक में ‘भाभीजी, भाभीजी’ कहते रहे। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब हंसी और मजेदार कमेंट्स बटोर लिए।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की कहानी ‘बिग बॉस 15’ के दौरान शुरू हुई थी। उस समय करण ने साफ माना था कि उन्हें तेजस्वी पसंद हैं। तभी से उनका रिलेशनशिप मजबूत बना हुआ है और दोनों अक्सर रियलिटी शो, इवेंट्स और पब्लिक अपीयरेंस में साथ नजर आते हैं।

रियलिटी शो में नजर आ रहीं एक्ट्रेस

वर्क फ्रंट पर यह कपल हाल ही में रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में दिखाई दिया था और अब जल्द ही नए शो ‘द ब्लिंग’ में भी नजर आने वाला है। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों और फैंस को बेहद पसंद आती है।

ये भी पढ़ें- रामानंद सागर के बेटे आनंद ने 84 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, नम आंखों से परिवार ने दी अंतिम विदाई

राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन हैं, लेकिन विवादों से भी जुड़े रहे हैं। साल 2021 में वह पोर्नोग्राफी केस में फंसे और बाद में 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जांच का सामना किया। बावजूद इसके उनकी मस्ती भरी हरकतें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं।

पिलहाल तेजस्वी और करण की प्यारी केमिस्ट्री और राज कुंद्रा की हंसी भरी शरारत ने फैंस को खूब एंटरटेन किया। इस वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजाक और प्यार दोनों का अनुभव कर रहे हैं।

Tejaswi prakash seeing raj kundra said bhabhiji namaste viral video on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2026 | 10:00 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.