Mardaani 3 Collection: पहले हफ्ते के बाद फीकी पड़ी रानी मुखर्जी की फिल्म, आठवें दिन इतना रहा कलेक्शन
Mardaani 3 First Week Earnings: रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। अच्छी शुरुआत के बाद दूसरे हफ्ते फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mardaani 3 Box Office Collection: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 30 जनवरी को रिलीज हुई इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को लेकर ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों के बीच खासा बज़ था। यह फिल्म सुपरहिट ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसकी पहली फिल्म साल 2014 में आई थी। हालांकि, थिएटर्स में रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यू मिले, जिसका असर अब इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखने लगा है।
दूसरे हफ्ते में कमजोर पड़ी फिल्म
अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आ रही हैं। इस बार फिल्म की कहानी बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है। हालांकि, रिलीज के समय फिल्म को सनी देओल और वरुण धवन की ‘बॉर्डर 2’ से कड़ी टक्कर मिली। पहले हफ्ते में जहां फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, वहीं दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार थोड़ी सुस्त होती नजर आ रही है।
पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस हाल
‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। वीकेंड का फायदा फिल्म को मिला और रविवार को इसकी कमाई बढ़कर 7.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। हालांकि, वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
- सोमवार: 2.25 करोड़
- मंगलवार: 2.6 करोड़
- बुधवार: 2.1 करोड़
- गुरुवार: 1.85 करोड़
इन आंकड़ों के साथ फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में कुल 26.30 करोड़ रुपये की कमाई की।
आठवें दिन कितना रहा कलेक्शन?
आपको बता दें कि अब फिल्म के आठवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 96 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही ‘मर्दानी 3’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 27.26 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही हिट हुई ‘टॉक्सिक’! यश की फिल्म ने 120 करोड़ कमा ‘धुरंधर 2’ की बढ़ाई धड़कन
आगे क्या कर पाएगी मर्दानी 3?
फिल्म की कहानी और रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस को जहां एक वर्ग से सराहना मिल रही है, वहीं कड़ी बॉक्स ऑफिस प्रतिस्पर्धा के चलते फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर ‘मर्दानी 3’ दोबारा रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं। फिलहाल, दूसरे हफ्ते की शुरुआत ने मेकर्स की टेंशन जरूर बढ़ा दी है।
