-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kgf Star Yash Toxic Pre Release Collection 120 Crore Dhurandhar 2 Clash
रिलीज से पहले ही हिट हुई ‘टॉक्सिक’! यश की फिल्म ने 120 करोड़ कमा ‘धुरंधर 2’ की बढ़ाई धड़कन
- Written By: स्नेहा मौर्या
Yash Upcoming Film Toxic: ‘केजीएफ’ फेम यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही 120 करोड़ की कमाई कर ली है। एपी-टीजी की बड़ी डील के बाद ‘धुरंधर 2’ पर खतरा मंडराने लगा है।

टॉक्सिक और धुरंधर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Yash Movie Toxic Pre Release Collection: ‘केजीएफ’ फेम सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद जहां एक ओर फिल्म विवादों में घिरी, वहीं दूसरी तरफ फैंस का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। अब जो लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, उसने इंडस्ट्री को चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है।
रिलीज से पहले कैसे कमाए 120 करोड़?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना (AP-TG) के थिएट्रिकल राइट्स एक बड़ी डील के तहत बेच दिए हैं। बताया जा रहा है कि ये राइट्स मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू की कंपनी SVC (SV Cinemas) ने करीब 120 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह डील एक्सक्लूसिव बताई जा रही है और इसी के साथ फिल्म ने रिलीज से पहले ही तगड़ी कमाई कर ली है।
थिएटर्स को क्यों है इतना भरोसा?
इतनी बड़ी रकम में थिएट्रिकल राइट्स बिकना इस बात का संकेत है कि थिएटर मालिकों को फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं। यश की फैन फॉलोइंग, KGF के बाद उनका स्टारडम और ‘टॉक्सिक’ का पावरफुल ट्रेलर—ये सभी फैक्टर्स फिल्म को मेगा ओपनिंग दिला सकते हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म ओपनिंग डे से ही कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
अगस्त में थिएटर्स पर होगा महायुद्ध! ‘टॉक्सिक’ से ‘ईथा’ तक, भिड़ेंगी ये बड़ी फिल्में
भारत का सबसे महंगा एक्टर बना ये स्टार, न शाहरुख, न रजनीकांत… ₹325 करोड़ फीस लेकर इस एक्टर ने रचा इतिहास
‘धुरंधर 2’ पर पड़ेगा असर
‘टॉक्सिक’ की प्री-रिलीज बंपर कमाई का सीधा असर बॉक्स ऑफिस क्लैश पर भी देखने को मिल सकता है। 19 मार्च को रिलीज होने जा रही ‘टॉक्सिक’ का सामना सीधे ‘धुरंधर 2’ से होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि यश की फिल्म न सिर्फ ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन पर असर डालेगी, बल्कि पहली ‘धुरंधर’ के बनाए कई रिकॉर्ड्स भी खतरे में डाल सकती है।
ये भी पढ़ें- हम फैक्ट्री के…अरिजीत-जाकिर खान के करियर ब्रेक पर मिला पंकज त्रिपाठी का सपोर्ट, कही दिल छू लेने वाली बात
कब और किन सितारों के साथ होगी रिलीज?
आपको बता दें कि ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी दिग्गज एक्ट्रेसेस नजर आएंगी। दमदार स्टारकास्ट और हाई-ऑक्टेन कंटेंट के चलते फिल्म से उम्मीदें आसमान छू रही हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस की इस जंग में ‘टॉक्सिक’ बाजी मारती है या ‘धुरंधर 2’ टिक पाती है।
Kgf star yash toxic pre release collection 120 crore dhurandhar 2 clash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














