Sanjay Kapur Family Dispute: फर्जी ट्रस्ट बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, रानी कपूर ने HC में दायर की अर्जी
Sunjay Kapur Property Dispute: संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में बहू प्रिया कपूर और अन्य के खिलाफ फर्जी ट्रस्ट बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की।
- Written By: अनिल सिंह
Rani Kapur On Sanjay Kapur Family Dispute (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Rani Kapur On Sanjay Kapur Family Dispute: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर का परिवार एक बड़े कानूनी विवाद के केंद्र में आ गया है। संजय कपूर की 80 वर्षीय मां रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी बहू प्रिया कपूर और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों सहित 23 लोगों के खिलाफ याचिका दायर की है। रानी कपूर का गंभीर आरोप है कि उनके परिवार की विरासत और अकूत संपत्ति को हड़पने के लिए एक “फर्जी फैमिली ट्रस्ट” का जाल बुना गया है।
सोना ग्रुप ऑफ कंपनियों से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल मामले ने कॉरपोरेट और ग्लैमर जगत दोनों में हलचल मचा दी है।
“मेरी जानकारी के बिना बना ट्रस्ट”: रानी कपूर का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल अर्जी के अनुसार, रानी कपूर ने ‘आरके फैमिली ट्रस्ट/रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट’ को पूरी तरह अवैध और फर्जी करार दिया है। उनका दावा है कि यह ट्रस्ट उनकी सहमति या जानकारी के बिना बनाया गया था। धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब 12 जून 2025 को उनके बेटे संजय कपूर का निधन हो गया। रानी कपूर का कहना है कि उनकी संपत्ति को गलत तरीके से इस कथित ट्रस्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
ये भी पढ़ें- टूट गई युजवेंद्र और महवश की पक्की दोस्ती? रिलेशनशिप कन्फर्म होने से पहले हुआ ब्रेकअप!
उत्तराधिकार और वसीयत का विवाद
रानी कपूर ने कोर्ट को बताया कि वे अपने दिवंगत पति डॉ. सुरिंदर कपूर (सोना ग्रुप के प्रमोटर) की इकलौती उत्तराधिकारी हैं। डॉ. कपूर ने 2013 में एक वसीयत बनाई थी, जिसके तहत पूरी संपत्ति रानी कपूर को मिली थी। इस वसीयत को 2016 में बॉम्बे हाईकोर्ट से प्रोबेट भी मिल चुका है। रानी कपूर का आरोप है कि 2017 के आसपास एक जटिल और अवैध लेन-देन के जरिए उनकी विरासत को ट्रस्ट में डाल दिया गया और उनके अधिकारों का हनन किया गया।
बहू प्रिया कपूर पर पद और ईमेल हैकिंग का आरोप
रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया कपूर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बेटे की मौत के तुरंत बाद प्रिया ने बिना बताए सोना ग्रुप की कंपनियों में महत्वपूर्ण पद संभाल लिए। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि रानी कपूर की ईमेल आईडी को हैक बताकर उनसे कंपनी की जानकारियां छिपाई गईं और उनकी जानकारी के बिना नया ईमेल बनाकर ट्रस्ट से जुड़े बड़े फैसले लिए गए। इस मुकदमे में करिश्मा कपूर के बच्चों, समायरा और कियान कपूर को भी पक्षकार बनाया गया है। अब रानी कपूर ने कोर्ट से मांग की है कि उनकी पूरी पारिवारिक विरासत उन्हें वापस सौंपी जाए।
