रानी चटर्जी की पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘हम हई जेठानी’ का ट्रेलर 14 नवंबर को होगा रिलीज
Rani Chatterjee: रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म 'हम हई जेठानी' का ट्रेलर 14 नवंबर को रिलीज होगा। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। फिल्म में उनके साथ खुशी झा और सोनाली मिश्रा हैं।
- Written By: अनिल सिंह
रानी चटर्जी की नई फिल्म 'हम हई जेठानी' का ट्रेलर 14 नवंबर को होगा रिलीज
Rani Chatterjee Hum Hai Jethani: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय और सफल अभिनेत्री रानी चटर्जी की नई फिल्म ‘हम हई जेठानी’ जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। मंगलवार को, अभिनेत्री ने खुद अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की तारीख की जानकारी दी।
रानी चटर्जी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिसके साथ उन्होंने बताया, “फिल्म ‘हम हई जेठानी’ का ट्रेलर 14 नवंबर को रिलीज होगा।” रानी चटर्जी की यह घोषणा उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है, जो उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मेकर्स ने पहले भी फिल्म का पोस्टर शेयर किया था, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें रानी चटर्जी एक दमदार जेठानी के किरदार में नजर आएंगी।
‘हम हई जेठानी’ की दमदार स्टारकास्ट
फिल्म ‘हम हई जेठानी’ का निर्माण आईवीवाई एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले संदीप सिंह और निलाभ तिवारी कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन अनिल नैनन ने किया है। फिल्म में रानी चटर्जी के साथ-साथ खुशी झा और सोनाली मिश्रा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इन तीनों अभिनेत्रियों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक उत्सुक हैं। रानी चटर्जी, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 10’ में भी नजर आ चुकी हैं, एक बार फिर इस फिल्म में एक यादगार किरदार निभाती दिखेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की संपत्ति का असली वारिस कौन? 6 बेटे-बेटियों में कैसे बंटेगी जायदाद
अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं रानी चटर्जी
रानी चटर्जी अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार व्यस्त हैं। उनकी कुछ फिल्में जैसे ‘सुहागिन’, ‘चुगलखोर बहुरिया’, ‘प्रिया ब्यूटी पार्लर’ और ‘अम्मा’ पहले ही रिलीज हो चुकी हैं या जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।
फिलहाल अभिनेत्री अपनी एक और अपकमिंग फिल्म ‘यूपी वाली-बिहार वाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह भी एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें रानी चटर्जी के साथ अभिनेत्री संजना पांडे स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर कर रहे हैं और इसमें प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, श्वेता वर्मा और गोपाल चौहान जैसे कई स्टार्स नजर आएंगे।
