-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dharmendra Property Legal Heirs Supreme Court
धर्मेंद्र की संपत्ति का असली वारिस कौन? 6 बेटे-बेटियों में कैसे बंटेगी जायदाद
- Written By: अनिल सिंह
Dharmendra Property: धर्मेंद्र की 450 करोड़ की संपत्ति का वारिस कौन? 2023 सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत, हेमा मालिनी की बेटियां ईशा और आहना भी अपने 4 भाई-बहनों के बराबर की हिस्सेदार होंगी।

ईशा और आहना को मिलेगा पिता धर्मेंद्र की संपत्ति में बराबर का हक? जानें 2023 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से क्या कहता है कानून
Dharmendra Property Legal Heir: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी शानदार अदाकारी और व्यक्तित्व से इंडस्ट्री में ‘ही-मैन’ की पहचान बनाई है। 89 वर्ष की उम्र में भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र की नेटवर्थ 400 से 450 करोड़ रुपये के बीच है, जिसमें मुंबई का आलीशान बंगला, खंडाला और लोनावला में फार्महाउस, और मशहूर रेस्टोरेंट चेन ‘गरम-धरम’ शामिल हैं। धर्मेंद्र की इतनी बड़ी संपत्ति का असली वारिस कौन होगा, यह सवाल हमेशा चर्चा में रहा है, क्योंकि उन्होंने दो शादियां की हैं और उनके कुल छह बच्चे हैं।
धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से चार बच्चों (सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल) और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से दो बेटियों (ईशा देओल और आहना देओल) को जन्म दिया। ऐसे में, कानूनी रूप से उनकी 450 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा कैसे होगा, यह एक जटिल सवाल है। इस मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के वकील कमलेश कुमार मिश्रा ने एबीपी न्यूज को सुप्रीम कोर्ट के 2023 के अहम फैसले रेवनसिद्दप्पा बनाम मल्लिकार्जुन (2023 INSC 783) के आधार पर कानूनी स्थिति स्पष्ट की है।
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला और वैधता
एडवोकेट कमलेश कुमार मिश्रा के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के 2023 के फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भले ही किसी व्यक्ति की दूसरी शादी हिंदू मैरिज एक्ट (HMA) के तहत अमान्य (Void) मानी जाती हो (जैसा कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी, क्योंकि पहली पत्नी प्रकाश कौर जीवित हैं), तब भी उस शादी से हुए बच्चे कानून की नजर में वैध माने जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र के बाद अब जैकी चैन की मौत की खबर वायरल, फैंस ने झूठी अफवाहों पर जताई नाराजगी
माता-पिता की संपत्ति पर पूरा हक मिलेगा
HMA की धारा 16 (1) के तहत ऐसे बच्चों (ईशा और आहना देओल) को अपने माता-पिता की संपत्ति पर पूरा हक मिलेगा। हालांकि, यह हक सिर्फ माता-पिता की स्व-अर्जित संपत्ति और उनकी पैतृक संपत्ति में उनके हिस्से तक सीमित रहेगा, न कि पूरे संयुक्त परिवार या पैतृक संपत्ति पर सीधा अधिकार होगा।
ईशा और आहना को मिलेगा पैतृक संपत्ति में हिस्सा
एडवोकेट कमलेश कुमार मिश्रा ने ‘काल्पनिक बंटवारा’ (Notional Partition) की कानूनी प्रक्रिया समझाई। सुप्रीम कोर्ट के 2023 के फैसले के मुताबिक, दूसरी शादी से हुए बच्चे भी अपने पिता की स्व-अर्जित (Self-Acquired) और पैतृक संपत्ति (Ancestral Property) में उनके हिस्से के हकदार होते हैं।
पैतृक संपत्ति का काल्पनिक बंटवारा
कानून कहता है कि जब धर्मेंद्र जैसे सहदायिक (Coparcener) की मृत्यु होती है, तो उनकी मृत्यु से ठीक पहले पैतृक संपत्ति का एक काल्पनिक बंटवारा मान लिया जाता है। इस बंटवारे में धर्मेंद्र को जो हिस्सा मिलता, वह उनकी ‘संपत्ति’ मानी जाएगी। इसी संपत्ति का बंटवारा हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम (HSA) की धारा 8 और 10 के तहत उनके सभी क्लास-1 वारिसों में बराबर होगा। इस बंटवारे में ईशा देओल और आहना देओल भी बराबर की हकदार होंगी, क्योंकि धारा 16 उन्हें वैध बच्चे का दर्जा देती है।
हेमा मालिनी को संपत्ति में हिस्सा नहीं
कानूनी स्थिति के अनुसार, धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी को उनकी संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलेगा, क्योंकि हिंदू मैरिज एक्ट के तहत उनकी शादी वैध नहीं मानी जाती है (चूंकि धर्मेंद्र की पहली शादी कायम थी)। हेमा मालिनी को संपत्ति में हिस्सा केवल तभी मिल सकता है जब धर्मेंद्र ने उनके नाम कोई वसीयत (Will) बनाई हो, जिसमें उन्हें हिस्सा दिया गया हो, या फिर किसी तरह अदालत में शादी की वैधता साबित हो जाए।
धर्मेंद्र की संपत्ति के हकदार उनके सभी 6 बच्चे होंगे: सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल, विजेता देओल, ईशा देओल और आहना देओल, साथ ही उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर (यदि जीवित हों)। इन सभी को धर्मेंद्र के हिस्से में आई संपत्ति में बराबर का हकदार माना जाएगा।
Dharmendra property legal heirs supreme court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
EXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












