निरहुआ ही नहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के ये सेलेब्स भी उतर चुके हैं राजनीति के अखाड़े में, बन गए हैं बड़े नेता

Bhojpuri Celebrity
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) इंडस्ट्री (Industry) के सुपरस्टार (Superstar) दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ लोकसभा सीट बीजेपी के प्रत्याशी आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में जीत का झंडा फहराया है। उनके सामने सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव खड़े थे। जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव आयोग के मुताबिक दिनेश लाल यादव को कुल 312768 वोट मिले हैं। दिनेश लाल यादव के जीत की खुशी पूरा भोजपुरी इंडस्ट्री मना रहा है। भोजपुरी के सभी सितारें निरहुआ को अपने-अपने अंदाज में बधाईयां दे रहे है।

दिनेश लाल यादव ने अपने इस जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया है। अभिनेता ने बड़ी ही सादगी से अपने चुनाव का प्रचार-प्रसार किया था। उनके साथ कई अन्य भोजपुरी अभिनेता और अभिनेत्री उनके साथ थे। चुनाव के अवसर पर आम्रपाली दुबे भी दिनेश लाल यादव के साथ कदम से कदम मिला कर चली है। अब निरहुआ आजमगढ़ के सांसद बन चुके है। निरहुआ से पहले भी भोजपुरी के बहुमुखी अभिनेता रवि किशन शुक्ला और मनोज तिवारी भी राजनीति के अखाड़े में पहले से ही मौजूद है। जिसमें रवि किशन शुक्ला लोकसभा की गोरखपुर सीट से और मनोज तिवारी उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा के सांसद है।

दिनेश लाल यादव की जीत पर सभी भोजपुरी अभिनेता-अभिनेत्रियों ने अपने सोशल मीडिया के जरिए बधाई और प्रेम भेजा है। बता दें कि भाजपा के ये तीनों सांसद वैसे तो कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके है, लेकिन ये तीनों नेता एक साथ एक ही भोजपुरी फिल्म में भी साथ काम कर चुके है। 22 मार्च 2013 में रिलीज भोजपुरी फिल्म 'गंगा जमुना सरस्वती' में ये तीनों भाजपा के सांसद अपना मुख्य किरदार निभा चुके है। इस फिल्म का निर्देशन हैरी फर्नांडिस ने किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com