रणबीर कपूर की आवाज, विजय देवरकोंडा की दमदार एक्टिंग, पुष्पा को चुनौती देगी किंगडम
Vijay Deverakonda film Kingdom: विजय देवरकोंडा की बहुचर्चित फिल्म किंगडम का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने अपनी आवाज दी है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पुष्पा को चुनौती देने वाली है।
- Written By: अनिल सिंह
Ranbir Kapoor की आवाज में विजय देवरकोंडा की फिल्म का टीजर देख खुशी से झूमे फैंस
Ranbir Kapoor Voice Over: विजय देवरकोंडा की नई फिल्म किंगडम का टीजर रिलीज हुआ है। हिंदी में इस फिल्म का नाम साम्राज्य है। इस फिल्म में सबसे दिलचस्प बात यह है कि विजय देवरकोंडा के किरदार को रणबीर कपूर ने हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी है। रणबीर कपूर की आवाज की वजह से हिंदी वर्जन में विजय देवरकोंडा का किरदार और भी जीवंत लग रहा है। फिल्म के टीजर में आप देख सकते हैं, विजय देवरकोंडा की दमदार एक्टिंग की वजह से कहानी लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा रही है। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने बनाया है। दर्शक काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पुष्पा को टक्कर देने वाली है।
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम का टीजर बहुत दमदार है। 1 मिनट 52 सेकंड के टीजर को देखने के बाद दर्शकों की नजर उस पर से नहीं हट रही है। कमाल की एडिटिंग के साथ-साथ जबरदस्त इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया है, जो कहानी को बेहतरीन तरीके से पेश कर रहा है। टीजर देखने के बाद यह साफ है की फिल्म को बड़े कैनवास पर बनाया गया है। इस फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी दिखाई गई है। टीजर देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें- पुलिस पर फिल्में बना कर थके रोहित शेट्टी! अब बना रहे हैं रोमेंटिक मूवी, जानिए कौन होंगे कलाकार
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा
अवेंजर्स डूम्सडे को टक्कर देगा ‘रामायण’ का VFX? सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस, फैंस बोले- हॉलीवुड रह गया पीछे!
साई पल्लवी ने खोला राज, ‘रामायण’ की सीता बनने के लिए ने की खास तैयारी, अपनाया अनोखा तरीका
‘ना रणबीर, ना साई पल्लवी…’ यश ने खोला राज, ‘रामायण’ का यही किरदार बनेगा सबसे बड़ा सरप्राइज
रणबीर कपूर की आवाज में फिल्म के टीजर में अपना जादू दिखा दिया है और उसी के बाद से लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म में उनकी आवाज को काफी पसंद किया जाएगा। आपको बता दें कि पुष्पा फिल्म के हिंदी वर्जन में भी अल्लू अर्जुन की असली आवाज नहीं है, उनके लिए श्रेयस तलपड़े ने आवाज दी और परदे पर उनका किरदार जीवंत हो गया। ऐसे में अंदाजा यही है कि विजय देवरकोंडा के लिए रणबीर कपूर की आवाज हिंदी दर्शकों के लिए सुखद अनुभूति तो होगी ही, यह फिल्म के लिए भी रामबाण का काम कर सकता है।
