‘ना रणबीर, ना साई पल्लवी…’ यश ने खोला राज, ‘रामायण’ का यही किरदार बनेगा सबसे बड़ा सरप्राइज
Ramayana Movie Yash Surprise Character: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें एक्टर यश ने फिल्म के असली सरप्राइज पैकेज का नाम उजागर किया है।
- Written By: यति सिंह
फिल्म रामायण स्टारकास्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ramayana Movie Surprise Character: करीब 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से तैयार हो रही ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। इसी बीच फिल्म में मुख्य खलनायक यानी रावण की भूमिका निभा रहे साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार यश ने एक ऐसा चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित एक विशेष प्री-इवेंट ‘प्रथम संकल्प’ के दौरान उन्होंने स्टेज से इस बड़ी फिल्म के सबसे छिपे हुए तुरुप के इक्के का नाम जगजाहिर कर दिया। जैसे ही केजीएफ स्टार मंच पर पहुंचे, पूरा ऑडिटोरियम फैंस के उत्साह और तालियों की आवाज से गूंज उठा। उन्होंने मंच से फिल्म के मेकर नमित मल्होत्रा को शुक्रिया किया कि उन्होंने इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका दिया।
इस जाने माने सितारे को बताया सरप्राइज पैकेज
स्टेज पर खड़े होकर यश ने जब मुख्य कलाकारों के अलावा बाकी सहयोगियों की तारीफ करनी शुरू की, तो उन्होंने एक ऐसा नाम लिया जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को थी। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म में बहुत उम्दा काम किया है, लेकिन असली जादू किसी और ने बिखेरा है।
सम्बंधित ख़बरें
रामायण ट्रेलर लॉन्च पर यश की सरप्राइज एंट्री से गूंजा भारत मंडपम्, फैंस के दिलों पर छाए रॉकी भाई
Arjun Kapoor Dating: इस हसीना पर आया अर्जुन कपूर का दिल, लॉर्ड्स से वायरल तस्वीरों पर उठे सवाल
Lock Upp 2 में झलका हर्षद चोपड़ा बरसों पुराना दर्द, कैमरे के सामने सुनाया जिंदगी का काला सच
Anupama Spoiler: श्रुति के धोखे से टूटेगा क्या टूटेगा अनुपमा का सपना, गौतम की एंट्री से मचेगा बवाल
उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे फेमस एक्टर रवि दुबे इस पूरी फिल्म के सबसे बड़े सरप्राइज पैकेज साबित होने वाले हैं। उनके मुताबिक, शूटिंग के दौरान रवि ने जिस सादगी और गहराई के साथ इस किरदार को बड़े पर्दे पर जिया है, उसे देखकर सिनेमाघरों में मौजूद हर दर्शक उनका मुरीद हो जाएगा।
सुपरस्टार यश का अगला धमाकेदार धमाका
इस पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ में रावण के अवतार में नजर आने से पहले कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी एक और आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म आने वाले अगस्त महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़ें: ‘ईश्वर की शुक्रगुजार हूं… कैटरीना कैफ का इमोशनल पोस्ट वायरल, बेटे विहान पर लुटाया प्यार
बता दें कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे बड़े नाम मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिलहाल रामायण में रवि दुबे को लक्ष्मण के रूप में देखने के लिए फैंस की बेताबी काफी बढ़ गई है, क्योंकि फिल्म में सनी देओल भी पवनपुत्र हनुमान की भूमिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं।
