पुलिस पर फिल्में बना कर थके रोहित शेट्टी! अब बना रहे हैं रोमेंटिक मूवी, जानिए कौन होंगे कलाकार

पुलिस की कहानी पर फिल्म बनाने वाले रोहित शेट्टी अब रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं और उन्होंने दावा किया है कि उनकी अपकमिंग फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी लव स्टोरी होगी।
Ranveer Singh And Sara Ali Khan in Rohit Shetty Upcoming Romantic Film
रोहित शेट्टी की आने वाली रोमांटिक फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान
Published on
Updated on

Ranveer Singh And Sara Ali Khan: रोहित शेट्टी को पुलिस की कहानी पर आधारित फिल्म और एक्शन से भरपूर फिल्म बनाने के लिए पहचाना जाता है, लेकिन अब वह नया प्रयोग करने जा रहे हैं, उनकी रोमांटिक फिल्म अब दर्शकों को देखने मिलेगी। खुद इस बात का ऐलान रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट के साथ किया है। साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया है कि यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म होगी। वीडियो पोस्ट में लीड एक्टर और एक्ट्रेस भी नजर आ रहे हैं। दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया है, उसमें रणवीर सिंह और सारा अली खान नजर आ रहे हैं। वीडियो में पहले रणवीर सिंह दिखते हैं। बाद में सारा अली खान दिखाई दे रही हैं। इसके बाद लिखकर आता है, क्या हो गया प्यार? या होगी तकरार? आ रही है साल 2025 की सबसे बड़ी लव स्टोरी। रणवीर सिंह और सारा अली खान की ऑन स्क्रीन जोड़ी देखने के लिए दर्शन बेताब हैं और फिल्म में दोनों को एक साथ देखकर यह कहा जा सकता है कि रोहित शेट्टी एक बार फिर अपने ही प्रयोग को आजमाना चाह रहे हैं। इससे पहले दोनों सिंबा फिल्म में एक साथ नजर आए थे।

सारा अली खान काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। वहीं रणवीर सिंह की अगर बात करें तो वह भी काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। पिछले साल वह सिंघम अगेन नाम की फिल्म में नजर जरूर आए थे, लेकिन फिल्म में वह लीड रोल में नहीं थे। ऐसे में दर्शकों को उनके लीड रोल वाली फिल्म का इंतजार है। ये कहा जा सकता है कि रणवीर सिंह के फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है कि वह एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में दर्शकों के सामने होंगे। फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी या नहीं, रोहित शेट्टी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म क्या कमाल दिखाएगी यह आने वाले वक्त में पता चलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com