फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, हनुमान जयंती पर होगा रणबीर कपूर की Ramayana का फर्स्ट लुक आउट
Ranbir Kapoor Ramayana Movie: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 2026 में दो पार्ट्स में रिलीज होगी। हनुमान जयंती पर फर्स्ट लुक के साथ फिल्म का ग्लोबल अनावरण होगा, जिसमें राम, सीता और रावण नजर आएंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
Ranbir Kapoor Ramayana Movie Update: 2026 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक ‘रामायण’ अपने ऐतिहासिक और महाकाव्य अंदाज के लिए चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी नमित मल्होत्रा ने संभाली है। ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ग्लोबल सिनेमाई इवेंट बनने जा रही है, जो दर्शकों को 5,000 साल पुरानी पौराणिक कथा से जोड़ने का दावा करती है।
राम नवमी पर रणबीर कपूर की फिल्म पर आई बड़ी अपडेट
27 मार्च को राम नवमी के शुभ अवसर पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक पर्सनल नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, “यह कहानी हम सभी की है और हर कदम श्रद्धा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ उठाया गया है। अगली झलक ‘राम’ को 2 अप्रैल, हनुमान जयंती पर पेश करेंगे। यह सिर्फ अनाउंसमेंट नहीं, बल्कि भगवान राम के नाम एक ग्लोबल फैन सेलिब्रेशन होगा।”
इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Urfi Javed Visit: उर्फी जावेद ने किए मां कमाख्या के दर्शन, माथे पर तिलक और सिर पर दुपट्टा लिए नजर आईं एक्ट्रेस
Lock Upp 2 Update: ‘लॉकअप 2’ में वरुण यादव को किस करते दिखे राम कपूर, क्लिप सामने आते ही भड़के यूजर्स
Alpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा
Lock Upp 2 Update: शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरी सगाई हो चुकी है, मिस्ट्री मैन की पहचान रखी गुप्त
फर्स्ट लुक लुक के लिए बेहद उत्साहित फैंस
फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुका है। भारत के कई शहरों में इसके इवेंट आयोजित हुए, वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी इसका भव्य प्रदर्शन हुआ। इस फिल्म को भारत के बाहर भी दर्शकों तक पहुंचाने की योजना है, जिससे यह एक सच्चा ग्लोबल सिनेमाई इवेंट बन सके।
फिल्म के स्टारकास्टा आए थे नजर
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता के रूप में हैं। रावण का रोल यश निभा रहे हैं और सनी देओल शक्तिशाली हनुमान के किरदार में होंगे। इसके अलावा, Ravi Dubey लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ को लगा बड़ा झटका, TRP लिस्ट में YRKKH हुई बाहर; TMKOC और लाफ्टर शेफ्स ने टॉप-10 में बनाई जगह
दो पार्ट्स में रिलीज
‘रामायण’ को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा ताकि कहानी के हर पहलू को विस्तार से दिखाया जा सके। इस महाकाव्य फिल्म का लक्ष्य इसे पीढ़ियों में एक बार आने वाला ग्लोबल सिनेमाई स्पेकटेकल बनाना है। हनुमान जयंती के दिन ‘राम’ के फर्स्ट लुक की अनाउंसमेंट के साथ फिल्म का यह सफर अगले बड़े पड़ाव पर पहुंचने वाला है। फैंस की उत्सुकता और सोशल मीडिया पर बढ़ता क्रेज इसे 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर चुका है।
