‘जय हनुमान’ में राणा दग्गुबाती की एंट्री? ऋषभ शेट्टी संग बनेगा पौराणिक एक्शन का मेगा संगम, फैंस हुए एक्साइटेड
Jai Hanuman Movie Update: ऋषभ शेट्टी की ‘जय हनुमान’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में राणा दग्गुबाती की एंट्री हो सकती है और इन दिनों लॉन्च की तैयारी जोरों पर है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ऋषभ शेट्टी, राणा दग्गुबाती (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rana Daggubati Entry Jai Hanuman Movie: पौराणिक एक्शन यूनिवर्स की अगली बड़ी पेशकश ‘जय हनुमान’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ से बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल करने वाले ऋषभ शेट्टी अब भगवान हनुमान के शक्तिशाली अवतार में नजर आने वाले हैं। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन ने पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लगातार बज बना हुआ है और अब एक नई रिपोर्ट ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है।
‘जय हनुमान’ में इस किरदार में नजर आएंगे राणा दग्गुबाती
खबरों के मुताबिक, राणा दग्गुबाती को ‘जय हनुमान’ में एक अहम किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। सूत्रों का दावा है कि बातचीत अंतिम दौर में है और यदि सब कुछ तय हो जाता है तो राणा मार्च या अप्रैल 2026 से फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन फैंस इस संभावित कास्टिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘बाहुबली’ में भल्लालदेव के दमदार किरदार से पहचान बनाने वाले राणा अगर इस प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं, तो फिल्म का स्केल और भी भव्य हो सकता है।
‘जय हनुमान’ दरअसल 2024 की सुपरहिट फिल्म ‘हनु-मान’ का सीक्वल है, जिसने वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन किया था। इस फिल्म को मैथरी मूवी मेकर्स और टी-सीरीज मिलकर बड़े स्तर पर प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का भव्य लॉन्च 22 फरवरी 2026 को ऐतिहासिक शहर हम्पी में किया जाएगा, जहां एक ग्रैंड सेरेमनी की तैयारी चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
देविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं, जो अपने ‘प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स’ के जरिए भारतीय पौराणिक कथाओं को सुपरहीरो अंदाज में पेश कर रहे हैं। ‘हनु-मान’ की अपार सफलता के बाद ‘जय हनुमान’ को इस यूनिवर्स का अगला बड़ा अध्याय माना जा रहा है।
बीते साल रिलीज हुआ था फिल्म का पोस्टर
बीते साल रिलीज हुए फर्स्ट-लुक पोस्टर में ऋषभ शेट्टी को मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा के सामने नतमस्तक दिखाया गया था। यह पोस्टर देखते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था और फैंस ने इसे बेहद दिव्य और पावरफुल बताया।
ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, बरामद हुआ इस्तेमाल किया गया हथियार
‘जय हनुमान’ के बाद प्रशांत वर्मा भगवान इंद्र पर आधारित फिल्म की भी तैयारी कर रहे हैं, जिससे उनका सिनेमैटिक यूनिवर्स और विस्तार पाएगा। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या राणा दग्गुबाती आधिकारिक तौर पर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का हिस्सा बनते हैं या नहीं।
