राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान की मजेदार दोस्ती की झलक, प्राइम वीडियो पर जल्द स्ट्रीम होगा एपिसोड

'द राणा दग्गुबाती शो' के नए एपिसोड में होस्ट राणा दग्गुबाती के साथ एक्टर दुलकर सलमान और एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी नजर आएंगे। इस एपिसोड में दिल छू लेने वाले पल, हंसी-मजाक और कई दिलचस्प किस्से साझा किए गए हैं।
राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान की मजेदार दोस्ती की झलक, प्राइम वीडियो पर जल्द स्ट्रीम होगा एपिसोड
राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान की मजेदार दोस्ती की झलक
Updated on

मुंबई: प्राइम वीडियो का 'द राणा दग्गुबाती शो' हर एपिसोड के साथ दर्शकों को भारतीय सिनेमा के बड़े सितारों की जिंदगी की झलकियां दिखाकर उनका दिल जीत रहा है। दिल को छू लेने वाली बातचीत, मजेदार मस्ती, और पर्दे के पीछे की कहानियों के अनोखे मिश्रण के लिए मशहूर यह शो हर हफ्ते नए अंदाज में लौटता है। इस बार के एपिसोड में होस्ट राणा दग्गुबाती के साथ नजर आए करिश्माई दुलकर सलमान और बेहद प्रतिभाशाली मीनाक्षी चौधरी। इस एपिसोड में दिल छू लेने वाले पल, हंसी-मजाक और कई दिलचस्प किस्से साझा किए गए।

खुलकर बातचीत के दौरान, दुलकर ने राणा से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि जब मैं नौवीं कक्षा में था, तब तुम शायद आठवीं में रहे होगे। इस पर राणा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि नहीं, मैं दो साल फेल हो गया होता, मैं शायद छठवीं में था!" एपिसोड के दौरान दोनों की पुरानी दोस्ती का अनोखा तालमेल नजर आता है। दुलकर ने यह भी बताया कि जब राणा दग्गुबाती 'वीराटा पर्वम' की शूटिंग के दौरान कोच्चि उनके घर गए थे, तो उनकी मां से मुलाकात हुई थी।

दुलकर ने कहा कि यह पहली बार था जब वह हमारे घर आए और मेरी मां से मिले। मेरी मां को वह बहुत पसंद आए! राणा ने खूब खाया, और मेरी मां को ऐसे बच्चे बहुत पसंद हैं, जो अच्छे से खाते हैं। उनका तुरंत कनेक्शन बन गया। बातचीत उनके करियर विकल्पों की तरफ मुड़ी, जहां दुलकर ने राणा की पहली फिल्म 'लीडर' की तारीफ करते हुए कहा कि पहली फिल्म के लिए यह एक बहादुर और अनोखा चयन था।

उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा से प्रशंसा करता हूं कि राणा स्टारडम के पीछे नहीं भागते, बल्कि दिलचस्प कहानियों और यादगार किरदारों की तलाश करते हैं। जवाब में राणा दग्गुबाती ने दुलकर की बहुमुखी प्रतिभा और अलग-अलग किरदार चुनने की क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुलकर ने जब से अपने करियर की शुरुआत की, मुझे पता था कि वह कुछ खास करेंगे। उनके कहानी कहने का तरीका और उनके निभाए किरदारों ने तेलुगु सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com