Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिर्फ 15 मिनट के लिए ‘रामायण’ में दिखेगा रावण, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

साल 2025 की सबसे महंगी फिल्म 'रामायण' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में अब खबरे हैं कि KGF फेम यश फिल्म के पहले पार्ट में सिर्फ 15 मिनट के लिए नजर आएंगे और वो रावण का किरदार निभाएंगे।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jul 08, 2025 | 01:08 PM

रामायण में दिखेंगे यश (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ramayana Movie: बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म मानी जा रही ‘रामायण’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। रणबीर कपूर, सई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे बड़े सितारे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

खास बात यह है कि फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं नितेश तिवारी, जिनकी पिछली फिल्मों ने भी खूब वाहवाही बटोरी है। इस समय फिल्म का टीजर और कुछ किरदारों की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे दर्शकों का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुका है।

रावण के किरदार में नजर आएंगे केजीएफ स्टार
दरअसल, इस फिल्म में केजीएफ फेम सुपरस्टार यश को रावण के किरदार में कास्ट किया गया है। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रामायण’ के पहले पार्ट में यश का स्क्रीन टाइम सिर्फ 15 मिनट का होगा। ये खबर सुनकर फैंस थोड़े हैरान जरूर गए हैं, लेकिन इसके पीछे एक खास वजह है, तो चलिए जानते हैं…

सम्बंधित ख़बरें

सेलिना जेटली को बड़ी राहत? UAE हिरासत में बंद भाई विक्रांत को मिलेगी कानूनी मदद, दिल्ली HC का आदेश

चिरंजीवी की ‘विश्वंभरा’ क्यों हो रही है लेट? सामने आई देरी की असली वजह, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

कौन हैं ‘द केरल स्टोरी 2’ की पीड़ित ये 3 हसीनाएं? किसी को मिला स्टारडम तो किसी को रंग के लिए झेलने पड़े ताने

अमित जानी की नई फिल्म ‘कल्कि संभल’ का पोस्टर आउट, 1978 से 2024 तक दंगों की कहानी मचाएगी हलचल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का पहला भाग प्रभु श्रीराम के किरदार पर केंद्रित होगा। फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम, सई पल्लवी सीता और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। पहला भाग मुख्य रूप से राम, सीता और लक्ष्मण के अयोध्या छोड़ने, वनवास भोगने और उस दौरान की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म का क्लाइमैक्स सीता हरण के सीन पर खत्म होगा और यहीं पर रावण यानी यश की 15 मिनट की एंट्री होगी।

ये भी पढ़ें- जेल से सुकेश का फिर मचला दिल, जैकलीन फर्नांडिस का ‘दम दम’ गाना देख लिखा नया खत

डायरेक्टर नितीश तिवारी ने की ये प्लानिंग 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीन को बेहद थ्रिलिंग और विजुअल ट्रीट के तौर पर दिखाया जाएगा। यश का रावण अवतार इन चंद मिनटों में ऐसा प्रभाव छोड़ेगा कि दर्शक दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार करेंगे। डायरेक्टर ने यह स्क्रिप्ट प्लानिंग जानबूझकर की है ताकि राम और रावण के टकराव को दूसरे भाग में भव्यता के साथ दिखाया जा सके।

आपको बता दें कि फिल्म के कई अहम किरदारों का लुक अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन हाल ही में रिलीज हुए टीजर में रणबीर कपूर और यश की थोड़ी सी झलक देखने को मिली। हालांकि रामायण पार्ट-1 को दिवाली 2025 पर रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है, ऐसे में मेकर्स ने प्रमोशन शुरू कर दिया है। जल्द ही फैंस को पोस्टर्स, ट्रेलर और बाकी किरदारों की झलक देखने को मिलेगी।

Ramayan movie yash role 15 minutes nitesh tiwari strategy revealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2025 | 12:02 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.