Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चिरंजीवी की ‘विश्वंभरा’ क्यों हो रही है लेट? सामने आई देरी की असली वजह, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

Chiranjeevi Upcoming Movie: चिरंजीवी की फैंटेसी फिल्म ‘विश्वंभरा’ की शूटिंग पहले शुरू हुई थी, फिर भी रिलीज में देरी हो रही है। ऐसे में अब मेकर्स ने इसके पीछे की असली वजह बता दी है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 03, 2026 | 06:04 PM

चिरंजीवी की अपकमिंग मूवी विश्वंभरा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vishwambhara Movie Delay Reason: टॉलीवुड के मेगास्टार चिरंजीवी एक बार फिर अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘माना शंकरा वरप्रसाद गारु’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और हर वर्ग के दर्शकों का दिल जीत लिया। अनिल रविपुडी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के बाद अब फैंस की नजरें चिरंजीवी की अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘विश्वंभरा’ पर टिकी हुई हैं।

दिलचस्प बात यह है कि ‘विश्वंभरा’ की शूटिंग ‘माना शंकरा वरप्रसाद गारु’ से काफी पहले शुरू हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार यही सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी फिल्म को आने में इतनी देरी क्यों हो रही है।

‘विश्वंभरा’ रिलीज पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

इस सवाल का जवाब हाल ही में ‘कपल फ्रेंडली’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आया। यूवी क्रिएशंस से जुड़े अजय कुमार ने मंच से खुलासा किया कि फिल्म के पहले टीजर में दिखाया गया CGI और विजुअल इफेक्ट्स दर्शकों को खास पसंद नहीं आए थे। दर्शकों की प्रतिक्रिया को गंभीरता से लेते हुए मेकर्स ने फिल्म के VFX पर दोबारा काम करने का फैसला लिया।

सम्बंधित ख़बरें

सेलिना जेटली को बड़ी राहत? UAE हिरासत में बंद भाई विक्रांत को मिलेगी कानूनी मदद, दिल्ली HC का आदेश

कौन हैं ‘द केरल स्टोरी 2’ की पीड़ित ये 3 हसीनाएं? किसी को मिला स्टारडम तो किसी को रंग के लिए झेलने पड़े ताने

अमित जानी की नई फिल्म ‘कल्कि संभल’ का पोस्टर आउट, 1978 से 2024 तक दंगों की कहानी मचाएगी हलचल

मृणाल ठाकुर ने प्यार पर कही दिल छू लेने वाली बात, धनुष संग शादी की अफवाहों को किया खारिज

अजय कुमार ने साफ कहा कि ‘विश्वंभरा’ एक बड़े स्केल की फैंटेसी फिल्म है, जिसमें कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी बेहद अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में मेकर्स क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते। उन्होंने बताया कि दूसरे टीजर में पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और प्रभावशाली विजुअल्स दिखाए गए हैं और अब फिल्म लगभग पूरी होने की कगार पर है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं ‘द केरल स्टोरी 2’ की पीड़ित ये 3 हसीनाएं? किसी को मिला स्टारडम तो किसी को रंग के लिए झेलने पड़े ताने

फिल्म में ये स्टारकास्ट मचाएंगे धमाल

रिलीज डेट को लेकर उन्होंने संकेत दिया कि प्रोड्यूसर वामसी जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। वहीं, फिल्म की दमदार स्टारकास्ट ने एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। त्रिशा फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी, जबकि कुणाल कपूर विलेन के रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा, म्यूजिक की कमान एम.एम. कीरवाणी के हाथ में है, जो फिल्म के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है। फिलहाल, अब फैंस को सिर्फ ‘विश्वंभरा’ की रिलीज डेट बेसब्री से इंतजार है, ताकि बड़े पर्दे पर चिरंजीवी के इस ग्रैंड फैंटेसी अवतार को देखा जा सके।

Chiranjeevi upcoming movie vishwambhara delay release reason revealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 06:01 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Upcoming Films

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.