अयोध्या राम मंदिर चोरी कांड पर ‘लक्ष्मण’ का फूटा गुस्सा, बोले- दोषियों को नहीं मिलनी चाहिए माफी
Sunil Lahri on Ram Mandir Theft: अयोध्या के राम मंदिर में हुए दान चोरी मामले पर रामायण सीरियल के लक्ष्मण यानी एक्टर सुनील लहरी ने दुख जताते हुए गुस्सा व्यक्त करते हुए नाराजगी जताई।
- Written By: यति सिंह
सुनील लहरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ram Mandir Theft Sunil Lahri Angry: अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण और वहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक और भावुक क्षण था। लेकिन हाल ही में इसी पावन धाम से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है, जिसने हर राम भक्त के दिल को गहरी ठेस पहुंचाई है। राम मंदिर के परिसर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए करोड़ों रुपये के दान की चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है।
वहीं मनोरंजन जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पा रही हैं। दूरदर्शन के धारावाहिक रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने इस घटना पर अपनी बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है।
भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़
कानून व्यवस्था ने मुस्तैदी दिखाते हुए अब तक इस मामले में 8 संदिग्ध आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। राम मंदिर पर हुए इस धोखे से आहत होकर एक्टर सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है।
सम्बंधित ख़बरें
11 साल की उम्र में स्टारडम, बंद कमरे में रोती थी ये फेमस एक्ट्रेस, जानिए कौन है ये स्टार?
5वीं के बच्चों की किताब में छपा ऐश्वर्या राय का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
Cocktail 2 BO Collection: मंडे को नहीं थमा ‘कॉकटेल 2’ का जादू, बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर का जलवा बरकरार
Welcome To The Jungle BO Collection: 100 करोड़ी बनी अक्षय कुमार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘वेलकम टू द जंगल’
उन्होंने वीडियो में कहा कि जिस मंदिर के लिए लोगों ने 5 सदियों तक संघर्ष किया और हजारों लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, वहां ऐसी नीच हरकत की जाएगी, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
श्रद्धालुओं की पवित्र भावनाओं को पहुंचीं ठेस
अपने वीडियो में सुनील लहरी का कहना है कि जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तब पूरा विश्व उस अलौकिक भावना में बह गया था। लोग अपनी गाढ़ी कमाई का अंश बेहद श्रद्धा के साथ प्रभु के चरणों में अर्पित करते हैं ताकि मंदिर की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
लेकिन जब वही चढ़ावा रक्षकों की मिलीभगत से लूट लिया जाता है, तो यह सिर्फ पैसों की चोरी नहीं बल्कि करोड़ों लोगों के अटूट विश्वास का कत्ल है। उन्होंने इस कृत्य को मानवीय संवेदनाओं के स्तर पर सबसे निचला स्थान दिया है।
ये भी पढ़ें: 11 साल की उम्र में स्टारडम, बंद कमरे में रोती थी ये फेमस एक्ट्रेस, जानिए कौन है ये स्टार?
अपराधियों को मिले रूह कंपाने वाली सजा
राम मंदिर चोरी मामले में सुनील लहरी ने सरकार और देश की न्याय प्रणाली से एक बेहद कड़ी और अनोखी गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि इस चोरी के पीछे जो भी मास्टरमाइंड और अपराधी शामिल हैं, उन्हें ऐसी भयानक सजा मिलनी चाहिए जिसे देखकर आने वाली सात पुश्तें भी कांप उठें।
सुनील लहरी ने खाड़ी देशों और सऊदी अरब के सख्त कानूनों का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे वहां चोरी करने वालों को सबक सिखाया जाता है, वैसी ही सजा यहां भी दी जानी चाहिए। सुनील लहरी के अनुसार जब तक ऐसी नजीर पेश नहीं की जाएगी, तब तक समाज में बैठे ऐसे लालची तत्व पवित्र स्थानों को निशाना बनाने से बाज नहीं आएंगे।
