Welcome To The Jungle BO Collection: 100 करोड़ी बनी अक्षय कुमार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘वेलकम टू द जंगल’
Akshay Kumar Movie Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने अपने पहले सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडे टेस्ट पास कर लिया है और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
- Written By: यति सिंह
अक्षय कुमार स्टारर मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Welcome To The Jungle BO Collection Day 4: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा रफ्तार से दौड़ रही है। वीकेंड में बंपर कमाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या यह फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो पाएगी। अब जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने यह साफ कर दिया है कि इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने महज 4 दिनों के अंदर ही दुनिया भर में सफलता का झंड़ा गाढ़ दिया है। निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने इस परीक्षा को बहुत अच्छे नंबरों के साथ पास किया है। फिल्म ने रिलीजिंग के पहले सोमवार को भारत में लगभग 8.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है, जो इसके मजबूत भविष्य की ओर इशारा करता है।
केवल 4 दिनों में छू लिया जादुई आंकड़ा
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। फिल्म ने पेड प्रिव्यू के जरिए ही 3.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसके बाद पहले दिन 15.25 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Hera Pheri 3 Movie Update: ‘हेरा फेरी 3’ को लगा एक और बड़ा झटका! प्रियदर्शन के बाहर होने से बढ़ीं टेंशन
पाकिस्तान में ब्लॉकबस्टर, भारत में फ्लॉप रही थी ‘आवारापन’, 19 साल बाद इमरान हाशमी को मिल रहा है दूसरा मौका
जब रोमांस में खो गईं ये एक्ट्रेस, कैमरा बंद हुआ, लेकिन नहीं रुका किस! जानिए किस एक्ट्रेस ने दोहराया वही किस्सा
Welcome To The Jungle BO Day 3: ओपनिंग वीकेंड पर छाई अक्षय कुमार की कॉमेडी, कमाई ने उड़ाए होश
सोमवार की कमाई को मिलाकर अब इस फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 72.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सबसे बड़ी खुशखबरी इसके मेकर्स के लिए वर्ल्डवाइड कलेक्शन से आई है, जहां दुनिया भर के दर्शकों को मिलाकर फिल्म ने 103.48 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
पुराने अंदाज में लौटे बॉलीवुड के खिलाड़ी
फिल्म वेलकम में मजनू भाई और उदय शेट्टी के साथ उनकी जुगलबंदी ने इतिहास रचा था। अब ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार की वापसी ने थियेटर्स के भीतर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। फिल्म की कहानी और कॉमिक टाइमिंग को इस तरह बुना गया है कि यह दर्शकों को मनोरंजन की एक पूरी डोज है।
ये भी पढ़ें: Ikka Trailer Out: सनी देओल बने वकील, अक्षय खन्ना बने मर्डर आरोपी, फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
‘वेलकम टू द जंगल’ की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टारकास्ट है, जिसे निर्देशक ने पर्दे पर बहुत ही समझदारी के साथ संभाला है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। इनके अलावा राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और फरीदा जलाल ने भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं।
