Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

माइकल जैक्सन की मौत ने तोड़ दिया था Ram Gopal Varma का दिल, भावुक पोस्ट में बयां किया अपना दर्द

Ram Gopal Varma Post: राम गोपाल वर्मा ने माइकल जैक्सन को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि माइकल की मौत की खबर ने उन्हें तोड़ दिया था और वे आज भी उन्हें भगवान की तरह मानते हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 22, 2026 | 05:34 PM

राम गोपाल वर्मा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ram Gopal Varma Post On Michael Jackson: फिल्म निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुनिया-जहान के विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। इस बीच उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया। राम गोपाल ने बताया कि वह दिवंगत अमेरिकी सिंगर-डांसर माइकल जैक्सन से नफरत करते हैं। राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर माइकल जैक्सन को लेकर एक बेहद भावुक और मार्मिक पोस्ट लिखा है। पोस्ट की शुरुआत उन्होंने मुझे माइकल से नफरत है शब्दों से की।

उन्होंने लिखा कि माइकल जैक्सन की कोई भी फिल्म देखने के बाद मेरी यादें 25 जून 2009 के उस भयानक दिन पर लौट आती हैं। उस रात मैं देर से सोया था। सुबह उठकर जब मैने टीवी स्क्रीन पर देखा तो न्यूज चल रही था, जिस पर लिखा था कि माइकल जैक्सन नहीं रहे। थोड़ी देर तक तो मुझे लगा कि यह बुरा सपना है। लेकिन खबरें लगातार चल रही थीं और यह सच था।

थ्रिलर वीडियो ने बदल दी थी सोच

साथ ही, उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग के दिनों की यादें भी शेयर करते हुए बताया कि 2 जनवरी 1984 को विजयवाड़ा में एक दोस्त उन्हें एक छोटे अंधेरे वीडियो पार्लर ले गया, जहां उन्होंने माइकल जैक्सन का थ्रिलर वीडियो देखा। उन्होंने लिखा कि वह महज गाना या डांस नहीं था, बल्कि एक हमला था। माइकल का डांस, एनर्जी और स्क्रीन पर मौजूदगी अलौकिक लगी। वे हवा में तैरते थे। मैं सोचता था कि यह इंसान नहीं, ईश्वर है। बीट इट, बिली जीन, स्मूथ क्रिमिनल, ब्लैक ऑर व्हाइट जैसे वीडियोज बाइबिल की तरह रहे। मेरे फिल्म निर्माण के दौरान भी माइकल के वीडियो हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहे।

सम्बंधित ख़बरें

Raftaar Release Date: राजकुमार राव की ‘रफ्तार’ अब दशहरे पर मचाएगी धमाल, नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान

कान्स के मंच पर 24 कैरेट गोल्ड और रुद्राक्ष का तड़का, Seema Singh के ‘शक्ति’ कलेक्शन ने दुनिया को किया हैरान!

Pooja Bhatt ने आमिर खान संग शेयर की पुरानी तस्वीर, बोलीं- एक दिन जरूर सुनाऊंगी इसके पीछे की पूरी कहानी

Back Necklace Fashion: अब आगे नहीं गले के पीछे पहना जा रहा है हार, Met gala से लेकर Cannes तक दिखा ट्रेंड

I HATE MICHAEL After watching MICHAEL film , my memory went back to that horrible day June 25 th , 2009 when I slept late with the television still murmuring like a ghost in the darkness of my room , and as I groggily woke up in the morning and my eyes went to the screen to see… — Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 22, 2026

ये भी पढ़ें- Raftaar Release Date: राजकुमार राव की ‘रफ्तार’ अब दशहरे पर मचाएगी धमाल, नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान

माइकल जैक्सन की मौत ने तोड़ दिया था दिल

राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि विवादों ने उन्हें कभी प्रभावित नहीं किया। उनके लिए माइकल एक गुरुत्वाकर्षण बल थे। लेकिन उनकी मौत ने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया। उन्होंने कहा कि मैं उनसे नफरत करता हूं क्योंकि उन्होंने साबित कर दिया कि वे भी इंसान थे। उन्हें भी ऑक्सीजन और खून की जरूरत थी। उनका दिल भी रुक सकता था। फिर भी माइकल जैक्सन के प्रति सम्मान जताते हुए उन्होंने लिखा कि मैं उनसे इतना प्यार करता हूं कि शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं मानता हूं कि माइकल अब आकाशगंगाओं में मूनवॉक कर रहे होंगे।

Ram gopal varma post on michael jackson emotional post

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 05:34 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Hollywood stars
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.