'दाऊद अब एक्टिव नहीं है', राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, Dhurandhar 2 के इस पहलू से नहीं हैं सहमत

Dhurandhar 2 Controversy: ‘धुरंधर 2’ को लेकर नया विवाद सामने आया है। राम गोपाल वर्मा ने फिल्म में दाऊद इब्राहिम के किरदार की प्रस्तुति पर सवाल उठाए हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म की तारीफ भी की।
Ram Gopal Varma statement: 'दाऊद अब एक्टिव नहीं है', राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, Dhurandhar 2 के इस पहलू से नहीं हैं सहमत
धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ram Gopal Varma Reaction Dhurandhar 2: धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और दर्शकों से भरपूर प्यार बटोर रही है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के किरदार को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

हाल ही में लेखक हुसैन जैदी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राम गोपाल वर्मा ने कहा कि फिल्म में दाऊद इब्राहिम को जिस तरह दिखाया गया है, वह उनकी जानकारी से मेल नहीं खाता। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार दाऊद पिछले कई सालों से सक्रिय नहीं हैं और उन्होंने काफी पहले अपराध की दुनिया से दूरी बना ली थी। वर्मा ने यह भी माना कि ऐसे मामलों में पूरी सच्चाई किसी के पास नहीं होती, लेकिन फिल्म में दिखाई गई बातों पर उन्हें संदेह है।

फिल्म की तारीफ भी की

हालांकि, राम गोपाल वर्मा ने सिर्फ आलोचना ही नहीं की, बल्कि फिल्म की तारीफ भी की। उन्होंने आदित्य धर के निर्देशन और फिल्म की कहानी को सराहा। वर्मा का कहना था कि फिल्म का ट्रीटमेंट और नैरेशन काफी मजबूत है, लेकिन कुछ किरदारों की प्रस्तुति में वास्तविकता से समझौता किया गया है। राम गोपाल वर्मा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग उनके विचारों से सहमत नजर आ रहे हैं, तो कुछ इसे फिल्म की क्रिएटिव लिबर्टी बता रहे हैं।

दमदार स्टारकास्ट और कहानी

फिल्म पहले ही अपनी कहानी और एक्शन के लिए चर्चा में थी, लेकिन अब यह विवाद इसे और ज्यादा सुर्खियों में ला रहा है। ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनकी जर्नी को दिखाया गया है, जहां वह एक आम इंसान से जासूस बनकर दुश्मन देश में मिशन को अंजाम देता है। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही ‘धुरंधर 2’ के लिए यह विवाद आने वाले दिनों में फिल्म की चर्चा को और बढ़ा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com