दिवाली पर राम चरण ने मनाई डबल खुशी, दोबारा बनने वाले हैं पिता, दिखाई उपासना की बेबी शॉवर की झलक
Ram Charan Wife Baby Shower: राम चरण और उपासना कोनिडेला एक बार फिर पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए बेबी शॉवर की खूबसूरत झलक शेयर की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राम चरण उपासना कोनिडेला दूसरी प्रेग्नेंसी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Ram Charan Upasana Konidela Second Pregnancy: साउथ सिनेमा के पावर कपल राम चरण और उपासना कोनिडेला एक बार फिर पैरेंटहुड की खुशियों में कदम रखने वाले हैं। कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए फैंस को एक प्यारा सरप्राइज दिया है। उपासना ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी शॉवर की झलक साझा की, जिसने इंटरनेट पर तेजी से वायरल होना शुरू कर दिया है।
दरअसल, उपासना ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है। रस्मों और परंपराओं के बीच राम चरण और उपासना दोनों मुस्कुराते हुए इस खास पल को एन्जॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो में उपासना ब्लू कलर के खूबसूरत आउटफिट में दिखाई दे रही हैं, वहीं राम चरण ने पारंपरिक कुर्ता-पजामा पहन रखा है। कपल की जोड़ी हमेशा की तरह एलिगेंट और ग्रेसफुल लग रही है।
पोस्ट शेयर करते हुए राम चरण की वाइफ ने लिखा खास पोस्ट
पोस्ट शेयर करते हुए उपासना ने लिखा, “यह दिवाली हमारे लिए डबल उत्सव, डबल प्यार और डबल आशीर्वाद की रही।” यानी इस दिवाली कपल के लिए खुशियों का नया दौर शुरू हो चुका है। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी। किसी ने लिखा “गॉड ब्लेस यू उपासना”, तो किसी ने कहा “कितनी प्यारी खबर है, बधाई हो कपल को।”
सम्बंधित ख़बरें
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
बता दें कि राम चरण और उपासना कोनिडेला ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 13 साल बाद यह कपल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहा है। इससे पहले, दोनों ने साल 2023 में अपनी प्यारी बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया था, जिसने कोनिडेला परिवार में खुशियों की बहार ला दी थी।
राम चरण न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपने पारिवारिक मूल्यों और सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी और उपासना की जोड़ी साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और प्रेरणादायक जोड़ियों में से एक मानी जाती है।
ये भी पढ़ें- प्रभास ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज, नई फिल्म ‘फौजी’ का पहला लुक आउट, एक्शन अवतार में दिखे एक्टर
जल्द इस फिल्म में दिखेंगे अभिनेता
वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण जल्द ही निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। फिलहाल, अब फैंस बेसब्री से उनके दूसरे बच्चे के स्वागत का इंतजार कर रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि राम चरण और उपासना के घर इस बार दिवाली का उत्सव खुशियों की डबल डोज लेकर आया है।
