- Hindi News »
- Religion »
- Which Plants Are Auspicious To Plant At Home On Diwali
दिवाली के दिन घर लेते आएं शुभता के प्रतीक ये खास पौधे, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग!
Lucky Plants:दीपावली पर अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन घर में कुछ पौधे जरूर लगाएं। ये पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

दिवाली पर घर में कौन-कौन से पौधे लगाना है शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Diwali Lucky Plants: हर साल की तरह इस बार भी कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन हर घर में मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है, ताकि घर में हमेशा धन, सुख और शांति बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इस दिन कुछ विशेष पौधे घर में लगाए जाएं, तो मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा-हमेशा के लिए बढ़ जाती है।
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार कुछ पौधे ‘लक्ष्मी आकर्षण पौधे’ माने जाते हैं, जो न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि आर्थिक समृद्धि भी लाते हैं। तो बिना देर जानते हैं मां लक्ष्मी का कौन से पौधे सबसे ज्यादा पसंद हैं और दिवाली के अवसर पर कौन से पौधे घर पर लगाने चाहिए।
दिवाली पर घर में कौन-कौन से पौधे लगाना है शुभ
तुलसी का पौधा
तुलसी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पौधा माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, जहां तुलसी का पौधा होता है वहां मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का निवास होता है। इसलिए दीपावली के दिन तुलसी लगाना और उसकी पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति मिलती है और बुरी शक्तियों से रक्षा होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Vaibhav Lakshmi: शुक्रवार को माता वैभव लक्ष्मी की पूजा में इन बातों का करें पालन, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग!
Buddha Purnima:1 मई को बुद्ध पूर्णिमा, जानिए विधिवत पूजा की अपार महिमा
Friday Mistakes: शुक्रवार को गलती से भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल!
Akshaya Tritiya Mistakes : अक्षय तृतीया के दिन ये गलतियां बना देंगी कंगाल! तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
मनी प्लांट
ज्योतिष बताते हैं कि, दीपावली के दिन तुलसी के अलावा, मनी प्लांट को भी घर में लगाना सौभाग्य और धनप्राप्ति का संकेत माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा घर में धन का प्रवाह बनाए रखता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
क्रसुला
यह पौधा फेंग शुई में मनी मैग्नेट माना जाता है। मान्यता है कि इस पौधे के घर में होने से लक्ष्मीजी का प्रवेश खुद ही होता है और कभी पैसों की कमी नहीं रहती। सबसे खास बात कि यह पौधा आसानी से बढ़ता है और ज्यादा देखभाल नहीं मांगता, इसके मोटे हरे पत्ते समृद्धि का प्रतीक हैं। इसे ऑफिस या घर के मेन गेट के पास रखना शुभ होता है।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट से धन आकर्षित होता है। नौकरी और कारोबार में तरक्की होती है। ये पौधा घर में शांति और संतुलन बनाए रखता है। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मकता नहीं आती है। इसे घर के मुख्य द्वारा पर लगाना चाहिए।
ये भी पढ़ें-दिवाली के दिन तिजोरी से जुड़े ये खास काम कर लीजिए, साल हर मिलती रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा!
सफेद पलाश
सफेद पलाश बहुत लाभकारी है। माना जाता है ये पौधा बिमारियों से छुटकारा दिलाता है। ये पौधा माता लक्ष्मी का माना जाता है। इसे अगर घर या पूजास्थल पर लगाया जाता है, तो समृद्धि और वैभव बढ़ता है और घर में सकारात्मक उर्जा रहती है।
Which plants are auspicious to plant at home on diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
May 05, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














