-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Prabhas Upcoming Movie Fauzi First Look Out For Birthday Gift Announcement
प्रभास ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज, नई फिल्म ‘फौजी’ का पहला लुक आउट, एक्शन अवतार में दिखे एक्टर
- Written By: स्नेहा मौर्या
Fauzi First Look: प्रभास आज यानी 23 अक्टूबर को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म फौजी का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसके बाद से फैंस एक्साइटेड हो गए है।

‘फौजी’ का पहला लुक रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Prabhas Birthday Gift: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच आज यानी 23 अक्टूबर को अभिनेता अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है।
दरअसल, अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म ‘फौजी’ (Fauzi) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। साथ ही, फिल्म से प्रभास का पहला लुक पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पोस्टर में प्रभास एक इंटेंस और पावरफुल योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर हिम्मत, जोश और एक सैनिक की बहादुरी साफ झलक रही है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ एक दिलचस्प श्लोक भी साझा किया है…
“पद्मव्यूह विजयी पार्थः, पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः।
गुरुविरहितः एकलव्यः, जन्मनैव च योद्धा एषः।”
सम्बंधित ख़बरें
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
‘फौजी’ के मेकर्स ने प्रभास को दी जन्मदिन की बधाई
इस श्लोक के जरिए फिल्म की कहानी की झलक मिलती है, जो साहस, बलिदान और वीरता की गाथा को दर्शाती है। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा कि ‘हमारे इतिहास के भूले हुए पन्नों से एक सैनिक की सबसे बहादुरी भरी कहानी। जन्मदिन मुबारक हो, विद्रोही स्टार प्रभास।’
फिल्म ‘फौजी’ का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर #PrabhasFauji ट्रेंड करने लगा है। फैंस प्रभास के नए अवतार को देखकर बेहद उत्साहित हैं और अब वे इसके टीजर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है, वही प्रोडक्शन हाउस जिसने पुष्पा, उप्पेना और डियर कॉमरेड जैसी सुपरहिट फिल्मों को बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोड्यूसर्स इस मेगा प्रोजेक्ट में बड़े स्तर पर निवेश कर रहे हैं ताकि फिल्म के विजुअल्स और एक्शन सीक्वेंस अंतरराष्ट्रीय स्तर के हों।
ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं-2’ इस दिन होगी रिलीज, जारी हुआ मोशन पोस्टर
इस दिन थिएटर में बजेगा फिल्म का डंका
आपको बता दें, ‘फौजी’ को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही जबरदस्त चर्चा है। कहा जा रहा है कि यह प्रभास के करियर की सबसे ग्रैंड और विजुअली शानदार फिल्म में से एक होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 2026 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।
प्रभास की पिछली फिल्मों जैसे सालार, आदिपुरुष और राधे श्याम ने दर्शकों में उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया है। अब ‘फौजी’ के साथ वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साहसी योद्धा की भूमिका में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
Prabhas upcoming movie fauzi first look out for birthday gift announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
Aug 09, 2026 | 04:34 PMनशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PMवाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
Aug 09, 2026 | 04:25 PMमिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Aug 09, 2026 | 04:22 PMदेवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
Aug 09, 2026 | 04:22 PMवाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 04:12 PMअमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













