Ram Charan Peddi: पेड्डी को मिली हरी झंडी, CBFC ने सुझाए ये बदलाव, जानें क्या होगा फिल्म का रनटाइम

Ram Charan Peddi Gets UA Certificate: फिल्म पेड्डी को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है। फिल्म पेड्डी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है।
Ram Charan Peddi censor update
पेड्डी को मिला CBFC ने U/A 16+ सर्टिफिकेट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ram Charan Peddi Runtime Details: साउथ सुपर स्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी जल्द ही सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। राम चरण की ये फिल्म एक्शन ड्रामा से भरपूर होगी। फिल्म पेड्डी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जहां फिल्म के रिलीजिंग को अभी कुछ ही दिन बाकी है। वहीं फिल्म पेड्डी के लिए एक खुशी वाली खबर सामने आ रही है।

राम चरण की ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेता रामचरण ने एक खिलाड़ी का रोल निभा रहे है। फिल्म की रिलीजिंग को अभी कुछ ही दिन बाकी है, लेकिन फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है। फिल्म पेड्डी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है।

कितने समय की होगी फिल्म पेड्डी

खबरों के मुताबिक फिल्म पेड्डी का फाइनल रनटाइम 189 मिनट का है। बता दें ति ये फिल्म 3 घंटे और 9 मिनट लंबी बताई जा रही है। सेंसर बोर्ड की तरफ से ये फिल्म यू/ए 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास हुई है। जिसका मतलब ये होता है, कि 16 साल से कम साल के दर्शक भी इस फिल्म को देख सकते है। हालांकि सेंसर बोर्ड द्वारा इस फिल्म में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे।

फिल्म में कौन से होंगे बदलाव

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म ने फिल्म पेड्डी में कुछ बदलाव करने को कहा है। फिल्म में मौजूद कुछ गाली-गलौज वाले शब्दों को म्यूट किया जाएगा। इसके साथ चिकरी गाने के बोल में भी बदलाव किया जाएगा। इन सभी बदलावों को लेकर फिल्म की टीम ने भी सहमति जता दी है। फिल्म में इसके साथ ही राजस्थान से जुड़े शब्द को भी हटाने की बात कही गई है।

4 जून को रिलीज होगी फिल्म पेद्दी

साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई। ट्रेलर में एक्टर राम चरण एक अलग ही लुक में नजर दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म पेद्दी में अभिनेता राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी के अलावा कई सितारे नजर आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com