Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेटे यशवर्धन और सुनीता आहूजा की फिल्म में गोविंदा की एंट्री! स्पेशल डांस नंबर से करेंगे धमाकेदार वापसी

Sunita Ahuja Debut: गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की डेब्यू फिल्म 'Hero Ki Horrorine' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में गोविंदा स्पेशल डांस कैमियो करेंगे।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 18, 2026 | 05:31 PM

गोविंदा, यशवर्धन और सुनीता आहूजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sunita Ahuja Film Govinda Cameo: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अब उनकी वापसी को लेकर लगातार नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में उनकी कमबैक फिल्म ‘रूपा’ का ऐलान हुआ था। इसी बीच एक और दिलचस्प अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा की डेब्यू फिल्म ‘Hero Ki Horrorine’ में स्पेशल कैमियो करते नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा फिल्म में एक खास डांस नंबर का हिस्सा होंगे। इस गाने में वह अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। हालांकि उनका रोल कैमियो तक सीमित रहेगा, लेकिन यह फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा। बताया जा रहा है कि इस गाने की शूटिंग दो दिन के शेड्यूल में पूरी की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो यह पहला मौका होगा जब गोविंदा, उनकी पत्नी सुनीता और बेटे यशवर्धन एक ही फिल्म का हिस्सा बनेंगे।

सुनीता आहूजा भी करेंगी एक्टिंग डेब्यू

इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि सुनीता आहूजा भी इसी प्रोजेक्ट से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह फिल्म में अपने बेटे यशवर्धन की ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभाएंगी। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की थी। जब सुनीता से गोविंदा की कमबैक फिल्म ‘रूपा’ के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें उस फिल्म पर कुछ नहीं कहना, बल्कि लोग सिर्फ उनकी और उनके बेटे की फिल्म की बात करें, जिसे एकता कपूर बना रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Apoorva Makhija Video: लॉक अप 2 में आने से पहले अपूर्वा मखीजा के तेवर ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Batwara 1947 Teaser: ‘मैं जीते जी मरना नहीं चाहता’, सनी देओल के दमदार एक्शन और इमोशन ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आमिर खान को धमकी! सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अलर्ट पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच

FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…

ये भी पढ़ें- Apoorva Makhija Video: लॉक अप 2 में आने से पहले अपूर्वा मखीजा के तेवर ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

रंगीला राजा के बाद फिर बड़े पर्दे पर दिखेंगे गोविंदा

अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो 2019 में रिलीज हुई ‘रंगीला राजा’ के बाद यह पहला मौका होगा जब गोविंदा किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि उनकी पूर्ण वापसी फिल्म ‘रूपा’ से होगी, लेकिन उससे पहले बेटे की पहली फिल्म में उनका स्पेशल डांस कैमियो दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन सकता है। फिलहाल मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Sunita ahuja debut film hero ki horrorine govinda comeback cameo

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 05:31 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Sunita Ahuja

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.