-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ram Charan Film The India House Shooting Set Accident Water Tank Burst Many Injured
राम चरण की द इंडिया हाउस फिल्म के सेट पर फटी टंकी, हादसे में कई लोग घायल
- Written By: अनिल सिंह
रामचरण की फिल्म द इंडिया हाउस की शूटिंग चल रही थी, शूटिंग सेट पर अचानक हादसा हो गया है। पानी की टंकी फटने की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। शूटिंग रोक दी गई है।

द इंडिया हाउस फिल्म के सेट पर फटी टंकी, हादसे में कई लोग घायल, रोकी गई शूटिंग
रामचरण के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रामचरण की फिल्म इंडिया हाउस की शूटिंग सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। पानी की टंकी फटने की वजह से कई लोग घायल हुए हैं। खबर है कि फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी नहीं मिली कि उस वक्त वहां रामचरण और फिल्म के मुख्य कलाकार निखिल सिद्धार्थ शूटिंग के लिए मौजूद थे या नहीं, लेकिन पानी की टंकी फटने की वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए थे और हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग चल रही थी फिल्म में एक्शन सीन शूट करने के लिए समुद्र के किनारे सेट बनाया गया था। खबर के मुताबिक शूटिंग के वक्त अचानक पानी की टंकी फट गई। पानी तेजी से शूटिंग सेट पर फैल गया। पानी का तेज बहाव बहुत ज्यादा था, शूटिंग सेट पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। शूटिंग सेट पर मौजूद क्रू मेंबर वहां मौजूद प्रॉपर्टी और खुद को बचाने का प्रयास करते हुए नजर आए। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
ये भी पढ़ें- क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सिल्वर जुबली पर रिलीज होगा सीजन 2, पहले ही दिन दिखेगा बड़ा ट्विस्ट
सम्बंधित ख़बरें
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
Kala Hiran Case: ‘काला हिरण’ केस में सलमान खान को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने टीजर हटाने का दिया आदेश
खबर के मुताबिक घायलों को हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है सुरक्षा के मद्देनजर फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं कोई हताहत हुआ है या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शूटिंग के वक्त रामचरण और निखिल वहां मौजूद थे या नहीं इसके बारे में भी जानकारी नहीं है।
रामचरण की अपकमिंग फिल्म द इंडिया हाउस की अगर बात करें तो यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर आधारित है। वीर सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर 2023 में फिल्म का ऐलान किया गया था। इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। रामचरण इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिल्म की कहानी स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्ति से जुड़ी हुई बताई जा रही है। फिल्म का औपचारिक ऐलान जब से किया गया है फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
Ram charan film the india house shooting set accident water tank burst many injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














