-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rakhi Sawant Went To Jail To Meet Husband Adil Made Big Revelations Said He Sold My Nude Photos And
पति आदिल से मिलने जेल गई राखी सावंत, किए बड़े खुलासे, कहा- ‘उसने मेरे न्यूड फोटोज बेचें और…’-वीडियो
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से राखी सावंत की निजी जिंदगी से जुड़ा विवाद खुलकर सामने आ गया है। पूरा देश जानता है कि आदिल ने राखी को धोखा दिया जो आदिल के प्यार में थी। अब आदिल फिलहाल जेल में है। बता दें कि अदालत ने आदिल खान को 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। जैसा की आप देख रहे है राखी सावंत अपने पति आदिल खान को लेकर हर दिन नए खुलासे कर रही हैं। अब एक बार फिर मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने एक खुलासा किया है। आपको बता दें कि हाल ही में राखी जेल में आदिल से मिलने गई थीं। वहां क्या हुआ इस बारे में राखी ने खुलासा किया है। जानिए राखी सावंत का आदिल खान के बारे में क्या कहना है…
आदिल के परिवार से नाराज राखी
रोजाना हम सकल मीडिया पर देख रहे है कि आदिल खान की गिरफ्तारी के बाद भी राखी सावंत ने उनके बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। राखी ने यह भी कहा कि आदिल ने उनके न्यूड वीडियो ले लिए और उन्हें बेच दिया। अब आदिल के बाद राखी ने अपने पति के परिवार के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया था। उसने दावा किया कि आदिल का परिवार उसकी दूसरी प्रेमिका के बारे में सब कुछ जानता था और चुप रहा। उन्होंने यह भी दुख व्यक्त किया कि वे फिलहाल राखी का समर्थन नहीं कर रहे हैं। अब एक बार फिर राखी ने उनके परिवार पर निशाना साधा है।
‘मैं शांत नहीं बैठूंगी’
दरअसल मीडिया ने राखी से पूछा कि क्या आपको मैसूर से आदिल के माता-पिता और परिवार की ओर से एक कॉल या संदेश मिला था?। इस पर सवाल का जवाब देते हुए राखी सावंत ने कहा, ‘वो अच्छे से जानते हैं कि उनका बेटा आदिल किस तरह का इंसान है। उन्हें लगता है कि वह आसानी से जेल से छूट जाएंगे। लेकिन मैं राखी सावंत हूं। मैं शांत नहीं बैठूंगी।’
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
आदिल ने की बदतमीजी
इतना ही नहीं बल्कि अब राखी सावंत ने आगे कहा कि वह आदिल से जेल में मिली हैं। इस बार उसने कहा कि मैंने उससे डेढ़ करोड़ मांगे। उन्होंने एक करोड़ 60 लाख रुपये कहां रखे? मैंने उनसे यह पूछा। उसने मुझसे बदतमीजी से बात की है। यह कहते हुए कि मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा। मैं पुलिस को जवाब दूं या आपको?’ आदिल उन्हें ऐसे जवाब दे रहा है।
राखी सावंत ने किया था शादी का दावा
गौरतलब हो कि एंटरटेनमेंट स्टार राखी सावंत ने जुलाई 2022 में आदिल खान से शादी करने का दावा किया। सात महीने बाद दोनों मीडिया के सामने आए कि उन्होंने पिछले साल आदिल से शादी की थी और शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया। लेकिन शादी के ऐलान के कुछ ही दिनों में दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आने लगीं।
पुलिस हिरासत 20 फरवरी को खत्म
राखी सावंत ने पहले आदिल पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने सात फरवरी को आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया। आदिल खान की पुलिस हिरासत 20 फरवरी को खत्म हो रही है। अब देखना होगा कि आदिल को कोर्ट से राहत मिलती है या नहीं।
Rakhi sawant went to jail to meet husband adil made big revelations said he sold my nude photos and
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














