ममता कुलकर्णी को ढूंढ रहे फैंस, करण अर्जुन के री रिलीज पर ‘मुझको राणा जी माफ करना’ गाना देख आई याद
ममता कुलकर्णी को उनके फैंस अब ढूंढ रहे हैं, करण अर्जुन फिर से सिनेमाघर में 30 साल बाद रिलीज हुई है। मुझको राणा जी माफ करना गाना देख लोगों को ममता कुलकर्णी की याद आई है। वह 22 साल से लापता हैं।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: ‘करण अर्जुन’ फिल्म का गाना ‘मुझको राणा जी माफ करना’ बेहद लोकप्रिय हुआ था। यह गाना लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। इस गाने में ‘ममता कुलकर्णी’ नजर आई थी और ममता कुलकर्णी अब करीब 22 साल से लापता हैं। बॉलीवुड से दूर ममता कुलकर्णी गुमनामी में जीवन बिता रही हैं, ना ही सोशल मीडिया पर वह एक्टिव हैं और ना ही उनके बारे में यह कोई जानता है कि वह इस समय कहां हैं, खुद फिल्म मेकर राकेश रोशन ने भी बताया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं कि ममता कुलकर्णी इस समय कहां हैं।
राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘करण अर्जुन’ 30 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 22 नवंबर 2024 को इसे एक बार फिर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया है। फिल्म को 30 साल पूरे हो चुके हैं, फिल्म में नजर आने वाले सभी कलाकार अभी भी इंडस्ट्री में बने हुए हैं, फिल्म देखने के बाद लोगों को अमरीश पुरी और ममता कुलकर्णी की कमी महसूस हो रही है, क्योंकि अमरीश पुरी का निधन हो चुका है और ममता कुलकर्णी इंडस्ट्री से गायब हैं।
ये भी पढ़ें- ओमी वैद्य ने ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान के साथ काम करने को याद किया, बोले- छोटे-मोटे बदलाव और सुधार…
सम्बंधित ख़बरें
दानवीर कर्ण को क्यों झेलना पड़ा अपमान और दर्द? जानिए पूर्वजन्म का राक्षस होने का रहस्य
जब अर्जुन ने उठा ली थी युधिष्ठिर को मारने की तलवार, महाभारत की ये अनसुनी घटना आज भी करती है हैरान
मृत्यु के बाद भी मां से मिलने लौटे कर्ण, जानिए क्यों एक रात के लिए फिर जीवित हुए महाभारत के दानवीर
एक शाप, एक भूल और कर्ण की हार: महाभारत का सबसे बड़ा भ्रम टूटा
फिल्मी बीट को दिए गए इंटरव्यू में खुद फिल्म मेकर राकेश रोशन ने बताया कि अमरीश पुरी की कमी उनको फिल्म के री रिलीज के मौके पर काफी खल रही है। अमरीश पुरी अगर होते तो वह बेहद खुश होते इस फिल्म को री रिलीज होते हुए देखते। ममता कुलकर्णी ने भी फिल्म में अहम रोल निभाया था, लेकिन वह इस समय कहां है इसके बारे में मुझे भी पता नहीं है। ममता कुलकर्णी के काम की अगर बात करें तो 90 के दशक में वह एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हुआ करती थी। उन्होंने ‘वक्त हमारा है’, ‘आशिक आवारा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी बेहद सफल फिल्मों में काम किया था। साल 2002 में वह आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म ‘कभी तुम कभी हम’ में नजर आई थी। उसके बाद 22 साल बीत गए हैं वह पूरी तरह से लापता हैं, उनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
