Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘धुरंधर 2’ के बीच राकेश बेदी ने सारा अर्जुन किस विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले- कुछ तो लोग कहेंगे…

Rakesh Bedi Clarification: राकेश बेदी ने सारा अर्जुन के साथ वायरल किस वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि उनका रिश्ता पिता-बेटी जैसा है। उन्होंने कहा कि इस घटना को गलत तरीके से समझा गया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Mar 24, 2026 | 01:26 PM

राकेश बेदी और सारा अर्जुन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rakesh Bedi On Sara Arjun kiss Controversy: फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी एक पुराने विवाद को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। पिछले साल नवंबर में ‘धुरंधर’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी सह-अभिनेत्री सारा अर्जुन के कंधे पर किस करते नजर आए थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में राकेश बेदी ने इस विवाद पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि सारा अर्जुन फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभा रही हैं और असल जिंदगी में भी वह उन्हें बेटी जैसा ही मानते हैं। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान वह अक्सर सारा को गले लगाते और स्नेह में माथे पर किस करते थे, जैसा कोई पिता अपनी बेटी के साथ करता है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी उन्होंने उसी भावना से उनका अभिवादन किया था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत नजरिए से देखा।

राकेश बेदी की प्रतिक्रिया

राकेश बेदी ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार बिना सच्चाई जाने लोगों द्वारा मुद्दों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। हालांकि, इस विवाद के बीच कई लोगों ने राकेश बेदी का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि कुछ दर्शकों ने इस घटना को सही भावना से समझा और उनका बचाव किया, जिसके लिए वह आभारी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘धुरंधर 2’ पर रजनीकांत का बड़ा बयान, आदित्य धर की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात

Disha Salian Case: बॉम्बे हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, दिशा सालियान केस में 24 घंटे में रिपोर्ट पेश करने का आदेश

पहली मुलाकात में प्रियदर्शन ने फाड़ दी राजपाल यादव की शर्ट, अक्षय कुमार ने भी सुनाया दिलचस्प किस्सा

Ustaad Bhagat Singh Collection: मंडे टेस्ट में धराशायी हुई पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह, जानें फिल्म की कमाई

फिल्म में निभाया अहम रोल

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी ने ‘जमील जमाली’ नाम के एक राजनेता का किरदार निभाया है, जबकि सारा अर्जुन उनकी बेटी ‘यालिना जमाली’ के रोल में नजर आई हैं। दोनों के अभिनय को दर्शकों ने सराहा है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस पूरे विवाद के बावजूद राकेश बेदी की लोकप्रियता और उनके अभिनय पर दर्शकों का भरोसा कायम है।

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ पर रजनीकांत का बड़ा बयान, आदित्य धर की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात

धुरंधर 2 का कलेक्शन

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह की फिल्म ने 43.1% ऑक्यूपेंसी के साथ 65 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने अकेले हिंदी वर्जन से 60 करोड़ कमाए। वहीं कन्न्ड़ का कलेक्शन 0.15 करोड़, मलयालम की कमाई भी 0.15 करोड़, तमिल का कलेक्शन 1.20 करोड़ और तेलुगु वर्जन का कारोबार 3.50 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ का 5 दिनों का टोटल कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये हो गया है।

Rakesh bedi sara arjun kiss controversy clarification dhurandhar 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 24, 2026 | 01:26 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.