‘धुरंधर 2’ पर रजनीकांत का बड़ा बयान, आदित्य धर की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात

Rajinikanth Praise Dhurandhar 2: रजनीकांत ने धुरंधर 2 की जमकर तारीफ करते हुए इसे बॉक्स ऑफिस का बाप बताया। आदित्य धर ने इस पर भावुक प्रतिक्रिया दी। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
rajinikanth praises dhurandhar 2 aditya dhar ranveer singh celebrity reaction
रजनीकांत और आदित्य धर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhurandhar 2 Aditya Dhar Rajinikanth: धुरंधर 2 रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए लिखा कि क्या फिल्म है… ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस का बाप है।

रजनीकांत ने डायरेक्टर आदित्य धर, एक्टर रणवीर सिंह और पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। रजनीकांत का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म को लेकर पहले से चल रही बहस के बीच रजनीकांत की यह प्रतिक्रिया कई लोगों के लिए बड़ा जवाब मानी जा रही है।

आदित्य धर का भावुक जवाब

रजनीकांत की इस तारीफ पर डायरेक्टर आदित्य धर ने भी दिल छू लेने वाला जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि ‘हम सब आपको देखकर बड़े हुए हैं और हमारे लिए एंटरटेनमेंट का मतलब ही आप हैं।’ आदित्य ने आगे कहा कि दशकों से रजनीकांत अपने अभिनय से दर्शकों को हंसाते, रुलाते और सीटियां बजाने पर मजबूर करते आए हैं। उन्होंने इस तारीफ को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा ‘सुपरस्टार मोमेंट’ बताया और इसे आशीर्वाद जैसा माना।

कई सितारे कर चुके हैं फिल्म की तारीफ

धुरंधर 2 को लेकर इससे पहले शिल्पा शेट्टी, आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन और अनुपम खेर जैसे सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। फिल्म के निर्देशन, कहानी और स्टारकास्ट की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिल्म न सिर्फ तारीफें बटोर रही है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह की यह फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है और साल की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com