‘दिल पे चलाई छूरियां’ का नया वर्जन बना नंबर वन, 5 दिन में मिल इतने व्यूज
सोनू निगम का गाना दिल पे चलाई छूरियां का नया वर्जन आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। यह यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है और इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा और राजू कलाकार नजर आए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
दिल पे चलाई छूरियां (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dil Pe Chalai Churiya: 90 के दशक का मशहूर गाना दिल पे चलाई छूरियां एक बार फिर से इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। यह गाना जो कभी 1995 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म बेवफा सनम का हिस्सा था, अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इस बार गाने की खास बात यह है कि इसे नए अंदाज में सोनू निगम की आवाज में पेश किया गया है, जिसमें राजू कलाकार और सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा नजर आ रहे हैं।
हालांकि, राजू कलाकार ने इस बार अपने यूनिक अंदाज में म्यूजिक दिया है, जिसमें टाइल्स के दो टुकड़ों से बनाई गई धुनें वीडियो की सबसे बड़ी हाईलाइट बन चुकी हैं। वहीं अंजलि अरोड़ा, जो ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर हुई थीं, इस म्यूजिक वीडियो में ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं।
‘दिल पे छूरियां’ यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड
वहीं गाने में राजन अरोड़ा, दीपक गर्ग और ऋषभ शुक्ला जैसे सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स की भी मौजूदगी है, जिससे यंग ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, यूट्यूब पर यह गाना म्यूजिक ट्रेंडिंग में नंबर वन पर है और महज 5 दिनों में इसे 1 करोड़ 40 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। हर घंटे, हर मिनट इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो दर्शाता है कि इस गाने ने सभी उम्र के लोगों को एकसाथ जोड़ दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
‘आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था’, कंगना रनौत के वायरल पोस्ट ने छेड़ी इमरजेंसी पर बहस
‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल
‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी बिकीं टिकटें
ये भी पढ़ें- ‘डॉन’ के डायरेक्टर चंद्र बरोट का 86 की उम्र में निधन, शोक में इंडस्ट्री
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन भी जबरदस्त आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, “30 साल बाद भी इस गाने में वही फील है, शुक्रिया सोनू निगम सर।” एक अन्य ने कहा, “राजू कलाकार की टाइल्स बीट्स वाकई यूनिक हैं, दिल जीत लिया।” कई लोगों ने इस गाने को “90 के दशक का बेहतरीन मेकओवर” बताया है।
1995 में रिलीज हुई थी फिल्म
खास बात ये है कि फिल्म बेवफा सनम 1995 में रिलीज हुई थी, जिसमें कृष्णा कुमार और शिल्पा शिरोड़कर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म के गाने उस समय सुपरहिट हुए थे और खासकर दिल पे चलाई छूरियां को काफी लोकप्रियता मिली थी। फिलहाल अब 2025 में, इसी गाने का नया अवतार फिर से लोगों की जुबां पर चढ़ गया है और लगातर अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर रहे हैं।
