भूल भुलैया 4 में होंगे अक्षय कुमार, राजपाल यादव ने दिया बड़ा हिंट !

'भूल भुलैया 3' रिलीज होने से पहले ही 'भूल भुलैया 4' को लेकर माहौल बनता दिख रहा है। 'भूल भुलैया 4' में अक्षय कुमार की वापसी का संकेत मिल रहा है। राजपाल यादव की ताजा इंटरव्यू से कुछ ऐसा ही हिंट मिला है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
Akshay kumar Come back in Bhool Bhulaiya 4
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: 'भूल भुलैया 3' दिवाली के दिन 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में राजपाल यादव एक बार फिर छोटा पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान राज्यपाल यादव ने बताया कि 'भूल भुलैया 3' में छोटा पंडित के अलग-अलग किरदार देखने को मिलेंगे। यानी पहली और दूसरी फिल्म के मुकाबले इस फिल्म में उनके किरदार के साथ काफी प्रयोग किया गया है। लेकिन बातों ही बातों में राजपाल यादव ने बड़ा हिंट दे दिया है। 'भूल भुलैया 4' में अक्षय कुमार की वापसी हो सकती है।

नवभारत के साथ बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने बताया कि 'भूल भुलैया 3' फिल्म में कॉमेडी को लेकर काफी प्रयोग किया गया है और उनके अलग-अलग किरदार फिल्म में देखने को मिलेंगे। राजपाल यादव ने कहा, 25 साल के फिल्मी करियर के दौरान दर्शकों ने उनकी कॉमेडी को पसंद किया। इसके लिए वह दर्शकों का धन्यवाद करते हुए नजर आए हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मुझे एक जन्म में ही 500 जीवन जीने का मौका मिला है। लेकिन जब उनसे यह पूछा गया कि 'भूल भुलैया 3' में लोग अक्षय कुमार को मिस कर रहे हैं। क्या कार्तिक आर्यन ने लीड रोल को जस्टिफाई किया है। इस पर उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।

राजपाल यादव ने बताया, ये हमारा काम ही नहीं है कि हम किसी एक्टर की एंट्री-एग्जिट या काम को जज करें। इसके लिए राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बैठे हैं। इस कहानी में मैं स्वयं रहूंगा कि नहीं ये उपर के लोग तय करते हैं। मैं तो चाहूंगा कि 'भूल भुलैया 4' में 'अक्षय कुमार' और 'कार्तिक आर्यन' दोनों ही कलाकार नजर आए। इससे तो छोटा पंडित का होमवर्क और भी बढ़ जाएगा कि असली रूह बाबा कौन है? विद्या बालन मंजुलिका है या फिर माधुरी दीक्षित या तृप्ति डिमरी मंजुलिका है।

Navbharat Live
navbharatlive.com